Mar 3, 2025

पूछते हैं लोग अक्सर..

 

पूछते हैं 
लोग अक्सर
घर कहाँ है ?

क्या  बताऊँ !

दरिया के
रिसते किनारे,
ख़ाली खड़ी 
इन बस्तियों में,
दर कहाँ है !
घर कहाँ है !
 
बचपन की
ठंडी रातों में
तड़पता,
मेरी यादों में 
सिसकता
.. बचपन.. 

गाँव का 
टप-टप टपकता,
वो ओसारा.. 
अब कहाँ है !
घर कहाँ है !
 
मैं कहाँ हूँ !

 
-अजय मलिक

No comments:

Post a Comment