Dec 4, 2013

...और अब आवाज से अनुवाद निशुल्क

यह जानकारी आज बस दो घंटे पहले एक विशेष कंप्यूटर कार्यक्रम के लिए आए मित्र ने दी है। गूगल के इस एंडरोइड मोबाइल उपकरण Voice Translator Free के जरिए अङ्ग्रेज़ी से हिन्दी, तमिल, कन्नड, तेलुगू , मराठी , गुजराती , बांग्ला  और उर्दू ऑनलाइन अनुवाद किया जा सकता है। यहाँ तक की मोबाइल कैमरे से स्कैन कर अङ्ग्रेज़ी पाठ को भी अनुवाद किया जा सकता है। यह उपकरण स्पीच टू टेक्स की निशुल्क सुविधा देता है और अङ्ग्रेज़ी में किसी भी अंदाज में बोले गए पाठ को अङ्ग्रेज़ी रोमन में शतप्रतिशत शुद्धता के साथ टाइप करता है और फिर अनेक विदेशी भाषाओं सहित उपर्युक्त भारतीय भाषाओं में तत्काल अनुवाद करता है।
यह उपकरण उन अधिकारियों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो अँग्रेजी में डिक्टेशन देने के अभ्यस्त हैं मगर हिंदी नहीं जानते हैं या फिर हिंदी आशुलिपिक उन्हें उपलब्ध नहीं हैं। यह उपकरण संबन्धित भाषा में बोले गए पाठ और अनुदित पाठ को सस्वर पढ़ता भी है।


डाउन लोड के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें -
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smartmobilesoftware.voicetranslatorfree

-अजय मलिक