Feb 18, 2010

प्रवीण नोट्स - 3

रिक्त स्थान भरिए
प्रश्न, विलंब, प्रतिभागी, उद्घाटन, विषय
1. मंत्री जी उद्घाटन समारोह में नहीं आ सके‎।।

2. कुछ श्रोता विलंब से पहुँचे‎।

3. वक्ता कई विषयों पर बोले‎।

4. लोगों ने काफी प्रश्न पूछे‎।


5. सम्मेलन में प्रतिभागी काफी उत्साहित थे‎।



कुछ इमारतें बन रही हैं और कुछ इमारतें बन चुकी हैं‎।

1. कुछ परिपत्र जारी हो रहे हैं और कुछ जारी हो चुके हैं‎।

2. कुछ वक्त भाषण दे रहे हैं और कुछ दे चुके हैं‎।

3. कुछ छात्र अभ्यास लिख रहे हैं और कुछ लिख चुके हैं‎।

4. कुछ सड़कें  बन रही हैं और कुछ बन चुकी हैं ।

5. कुछ अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं और कुछ निरीक्षण कर चुके हैं।



माँ को न देखकर बच्चा रोने लगा‎।

1. बस न आने पर वह टैक्सी से जाने लगा।

2. हॉकी न मिलने पर बच्चे गेंद खेलने लगे‎।

3. ठीक से पढ़ाई न करने पर छात्र फेल होने लगे‎।

4. कार्यालय में समय पर न आने के कारण निदेशक स्पष्टीकरण माँगने लगे‎।

5. बैठक की तारीख तय होने पर अधिकारी आरक्षण करवाने लगे‎।



1. छुट्टी होने के बावज़ूद वह कार्यालय आकर काम कर रहा है‎।

2. हालाँकि प्रदर्शनी में टिकट महँगा था फिर भी सब लोग टिकट खरीद रहे हैं‎।

3. प्रदर्शनी में न केवल कई प्रकार की वस्तुएँ थीं बल्कि कुछ कार्यक्रम भी हो रहे थे‎।

4. यद्यपि प्रदर्शनी में एक के साथ एक मुफत की योजना चल रही थी फिर भी लोगों ने उसमें रुचि नहीं दिखाई‎।

5. यद्यपि इलेक्ट्रानिक सामान वाले पैवेलियन में सब सामान उपलब्ध था फिर भी मैं कुछ खरीद नहीं पाया‎।

6.चीज़ें तो मुझे पसंद आ गईं, लेकिन मैंने कुछ नहीं खरीदा‎।
रिक्त स्थान भरिए

1. नियमित दवा लेते हुए भी उसका रोग कम नहीं हुआ‎।

    यद्यपि उसने नियमित दवा ली फिर भी उसका रोग कम नहीं हुआ‎।

2. कीमती होते हुए भी यह कंप्यूटर ठीक नहीं चलता‎।

    हालांकि यह कंप्यूटर कीमती है फिर भी ठीक नहीं चलता‎।

3. समय पर स्वीकृति मिलने पर भी भुगतान नहीं हुआ‎।

     हालाँकि समय पर स्वीकृति मिली फिर भुगतान नहीं हुआ‎।

4. रेल में आरक्षण होने पर भी उसे सीट नहीं मिली‎।

      हालाँकि रेल में आरक्षण हुआ फिर भी उसे सीट नहीं मिली‎।

5. भीड़ होने पर भी टिकट मिल गया‎।

      यद्यपि भीड़ थी फिर भी टिकट मिल गया‎।



1. यूनिसेफ विश्वभर के बच्चों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम चलवा रहा है‎।

2. अधिकारी टाइपिस्ट से पत्र टाइप करवा रहे हैं‎।

3. सरकार सुनामी पीड़ितों को राहत सामग्री बँटवा रही है‎।

4. मैं हर साल गाँव में फलों के पेड़ लगवा रहा हूँ‎।

5. रमा नौकरानी से स्वादिष्ट खाना बनवा रही है।



1. चीज़ों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं‎।

2. मरीज़ की हालत प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है‎।

3. दफतर में काम बराबर बढ़ता जा रहा है‎।

4. वह लगातार मंत्री जी को पत्र लिखता जा रहा है‎।

5. देखरेख के अभाव में मकान खराब होता जा रहा है‎।

6. बरगद की जड़ें धरती पर फैलती जा रही हैंं‎।



1. बारिश के कारण लोग देर से घर लौट रहे होंगे‎।

2. अस्वस्थता के बावज़ूद उसने काम पूरा कर लिया होगा‎।

3. गर्मी के बाद वर्षा ऋतु आ गई होगी‎।

4. छतरी के बिना कड़ी धूप में जाना मुश्किल हो रहा होगा‎।

5. घर के सामने रजनीगंधा के पौधे लगाए गए होंगे‎।

No comments:

Post a Comment