Feb 18, 2010

प्रवीण नोट्स -2

रिक्त स्थान भरिए


प्रतिकूल, स्थानांतरण, दायित्व, कार्यक्षमता, सहानुभूतिपूर्वक
1. प्रत्येक नागरिक को समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करना होगा‎।

2. आपके प्रार्थना पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा‎।

3. सरकारी सेवा में स्थानांतरण होता रहता है‎।


4. लगातार नई बातें सीखते रहने से कार्यक्षमता बढ़ती है‎।

5. गोपनीय रिपोर्ट में प्रतिकूल प्रविष्टि की गई है‎।



कार्यसूची, विषय, मसौदा, हस्ताक्षर, कार्यवृत्त, गठन


1. अधिकारी ने पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं‎।

2. सहायक ने मसौदा प्रस्तुत कर दिया है‎।

3. विभागीय पदोन्नति समिति का गठन शीघ्र किया जाए‎।

4. बैठक की कार्यसूची तैयार करें ‎।

5. आयोग निम्नलिखित विषय पर विचार करेगा‎।

6. बैठक का कार्यवृत्त सभी अनुभागों को भेज दें।



भूल-चूक, रंग-बिरंगे, रहन-सहन, आदर-सत्कार, हार-जीत, घूमते-घामते


1. बड़ों को चाहिए कि वे छोटों की भूल चूक माफ कर दें‎।

2. वह घूमते घामते एक गाँव में पहुँच गया‎।

3. हमें अतिथि का आदर - सत्कार करना चाहिए‎।

4. खेल भावना से खेलते हुए खिलाड़ी के लिए हार - जीत का महत्व नहीं होता‎।

5. भारत के विभिन्न राज्यों में लोगों का रहन - सहन भिन्न - भिन्न है‎‎।

6. चिड़ियाघर में बच्चों ने रंग - बिरंगे पक्षी देखे‎।



फल लाओ‎‎ जो बड़े हों।

1. बाज़ार से सब्जी लाइए‎ जो सस्ती हो।

2. सिलेसिलाए कपड़े खरीदें ‎ जो टिकाऊ हों।

3. हस्तशिल्प की चीज़े लाओ‎ जो सुंदर हों।

4. ऐसी फिल्म देखो‎ जो मनोरंजक हों ।

5. पुस्तकें पढ़िए जो साहित्यिक हों ।

No comments:

Post a Comment