Jun 26, 2010

प्रवीण नोट्स : पर्यायवाची शब्द एवं वाक्यों में प्रयोग

ये नोट्स  हमारी सहयोगी प्राध्यापक श्रीमती वी०रजनी ने तैयार किए हैं. 
-संपादक
1 परिवेश = वातावरण/ माहौल - यहाँ का  वातावरण साफ नहीं है।

2 रोमांचक = आह्लादकारी - यह फिल्म आह्लादकारी है।

3 पर्यटक = यात्री - भारत में कई विदेशी यात्री आते हैं।

4 नौकायन = नौकाविहार - हमने झील में नौकाविहार किया।

5 समीप = नजदीक - मेरा घर बहुत नजदीक है।


6 ऊबना = मन न लगना - बीमारी के कारण राम का पढाई में मन नहीं लगता।

7 गिरि = पहाड़  - हिमालय सबसे ऊँचा पहाड़  है।

8 अमूल्य = अनमोल - विद्या अनमोल   है।

9 शोभा यात्रा =  जुलूस - धूमधाम के साथ जुलूस चला।

10 विख्यात =  प्रसिद्ध - ताजमहल प्रसिद्ध है।

11 प्रसिद्ध = मशहूर -ताजमहल बहुत मशहूर है।

12 चिंता = फिक्र - राम को बीमारी की फिक्र है।

13 आभूषण = गहने - आशा  को गहने पहनना पसंद है।

14 जिद = हठ - बच्चे हर बात पर हठ करते हैं।

15 घोषणा = एलान - सरकार ने बोनस देने का एलान किया।

16 धरोहर = अमानत - हमारी संस्कृति हमारी अमानत है।

17 प्रजा = जनता - सरकार जनता की सेवा के लिए है।

18 सजा = दंड - गलत काम करने पर दंड अवश्य मिलेगा।

19 मदद = सहायता - हमें गरीबों की सहायता करनी चाहिए।

20 ऋण = कर्ज - मुझे 2000 रुपए कर्ज चाहिए।

21 अग्रिम = पेशगी - कृपया पेशगी मंजूर करें।

22 भवन = इमारत - यह इमारत सुंदर  है।

23 प्रतिशत = फीसदी - परीक्षा में मुझे 90 फीसदी अंक मिले।

24 सुझाव = सलाह - उनकी  सलाह ठीक है।

25 आसपास = ईदगिर्द - मैसूर के ईदगिर्द कई देखने लायक स्थान है।

26 दर्शनीय स्थल = देखने लायक स्थान : कोयाम्बेडू देखने लायक स्थान है।

27 यात्रा = सफर - यह सफर अच्छा है।

28 प्रसिद्ध = मशहूर - ताजमहल मशहूर है।

29 तय करना = निश्चित करना - बैठक की तारीख निश्चित करनी है।

30 बातचीत = वार्तालाप - कृपया हिंदी में वार्तालाप करें।

32 श्रेणी = दर्जा - मैं पहले दर्जे से रेल यात्रा करता हूँ।

33 लोकतंत्र = प्रजातंत्र / जनतंत्र - भारत विश्व का सबसे बडा प्रजातंत्र है।

34 भागीदारी = सहभागिता - बिजनेज में दोनों की सहभागिता बराबर है।

35 चुनाव = निर्वाचन - देश में हर पाँच साल बाद चुनाव होता है।

36 प्रत्याशी = उम्मीदवार - परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।

37 वोट = मत - मतदान करना हमारा कर्तव्य है।

38 अपराध = जुर्म - जुर्म करनेवालों को सजा मिलेगी।

39 कार्यालय = दफ्तर - मेरे दफ्तर के पास रिजर्व बैंक है।

40 सरकारी= शासकीय - शासकीय कामों को तुरंत निपटाएँ।

41 आयु = उम्र - उसकी उम्र शादी के योग्य है।

42 अनुभव = तजुरबा - श्री दास को इस काम का अच्छा तजुरबा है।

43 तत्काल = तुरंत - तुरंत काम पूरा करो ।

44 आसान = सरल - यह काम सरल है।

45 अर्हताएँ = योग्यताएँ - इस पद के लिए आवश्यक अर्हताएँ क्या है?

46 बुखार = ज्वर - बच्चे को ज्वर है।

47 चिंता = फिक्र - मुझे परीक्षा की फिक्र है।

48 दवा = औषधि  -  औषधि लेने से बीमारी दूर हुई।

49 सलाह = परामर्श - सचिव से परामर्श करें।

50 प्राकृतिक = नैसर्गिक  - ऊटी का नैसर्गिक सौंदर्य अपार है।

51 धरती = पृथ्वी -  पृथ्वी बहुत बड़ी है।

52 भयानक = भयंकर - भयंकर आवाज सुनकर हम डर गए।

53 विजेता = विजयी - परीक्षा में हम सब विजयी होंगे ।

54 आपदा = विपदा - भूकंप एक प्राकृतिक विपदा है।

55 आंतरिक - भीतरी - भीतरी सजावट अच्छी  है।

56 आतंक = डर - यहाँ चोरों का डर ज्यादा है।

57 यातायात = परिवहन - चेन्नै में परिवहन की सुविधा अच्छी है।

58 खुशी = प्रसन्नता - पास होने पर राम को प्रसन्नता हुई।

59 प्रगति = तरक्की - देश तरक्की कर रहा है।

60 स्वतंत्र = आजाद - 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ ।

61 प्रतिबंध = रोक - यहाँ सिगरेट पीने की रोक है।

62 लगभग = करीब - बाजार यहाँ से करीब दो किलोमीटर दूर है।

63 विशिष्ट = खास - यह खास फाइल है।

64 मेहनती = परिश्रमी - राम परिश्रमी लड़का  है।

65 आबादी = जनसंख्या - भारत में उत्तर प्रदेश की आबादी ज्यादा है।

66 मनमोहक = आकर्षक - यह चित्र आकर्षक है।

67 तट = किनारा - मेरा घर समुद्र किनारे पर है।

68 जल्दी = शीघ्र - काम शीघ्र पूरा करो।

69 इंतजार = प्रतीक्षा - उत्तर की प्रतीक्षा करें।

70 दाम-कीमत= मूल्य - इस कपड़े  का मूल्य क्या है?

71 गुजारा = निर्वाह - मजदूरी करके वह घर का निर्वाह कर रही है।

72 डरपोक = भय - मुझे पानी का भय है।

73 उदास = खिन्न - नौकरी न मिलने से राम खिन्न है।

74 प्रणाम = नमस्कार - आप सब को मेरा नमस्कार।

75 अवसर = मौका - राम को विदेश जाने का मौका मिला।

76 सफर = यात्रा - वह यात्रा पर गया है।

77 प्राचीन = पुरातन - यह पुरातन भवन है।

78 चट्टान = शिला - शिला के पास नदी बहती है।

79 निकट = समीप - मेरे घर के समीप एक मंदिर है।

80 यात्रा = मुसाफिर - मुसाफिर यात्रा कर रहा है।

81 सहस्त्र = हजारों - यहाँ हजारों लोग काम कर रहे हैं।

82 ठंड = जाड़ा  - जाड़े  के दिनों में जल्दी उठना कठिन है।

83 अंचल = क्षेत्र - दक्षिण क्षेत्र में कई मंदिर हैं।

84 रमणीय = मनोरम - मैसूर का वृंदावन गार्डन एक मनोरम स्थल  है।

85 स्थल = स्थान - चेन्नई सुंदर स्थान है।

86 घाटी = वादी - पहाड़ों  के बीच वादी होती है।

87 लज्जा = शर्म - शर्म मत करो।

88 अक्सर = प्राय. - मैं प्राय. हिन्दी समाचार सुनता हूँ।

89 छुट्टी = अवकाश - आज अवकाश है।

90 हकीकत = सच्चाई - पुलिस ने सच्चाई का पता लगाया।

91 प्रगति = उन्नति - देश उन्नति कर रहा है।

92 अधीन = अंतर्गत - राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

93 अधिकाँश =अधिकतर - भारत के अघिकतर लोग गरीब हैं।

94 मृत्यु = मौत - मौत से सब डरते हैं।

95 समाप्त = खत्म - आज काम खत्म करना चाहिए।

96 उपचार = इलाज - इस अस्पताल में अच्छा इलाज होता  है।

97 प्रतिभासंपन्न = प्रतिभाशाली - अजय प्रतिभाशाली आदमी है।

98 कुशाग्र = तीक्ष्ण   - अपनी  बेटी की कुशाग्र बुद्धि देखकर मैं बहुत खुश हूँ।

99 स्मरण शक्ति = याददाश्त - दुर्घटना के कारण वह  अपनी याददाश्त खो बैठी।

100 अद्भुत = अनोखा - विवेकानंद चट्टान  का दृश्य अनोखा है।

101 समाधान = हल - इस समस्या का हल निकालिए।

102 शंका = संदेह - उसे अपने नौकर पर संदेह है।

103 उपासना =पूजा - मैं रोज भगवान की पूजा करती हूँ।

104 देन = योगदान - इस काम में आपका योगदान अच्छा है।

105 यकायक = अचानक -अचानक बारिश होने लगी।

106 अनजान = अपरिचित - अपरिचित आदमियों से बात नहीं करनी चाहिए।

107 विवेक = ज्ञान- ज्ञान सबसे बड़ी संपत्ति है।

108 अतिथि = मेहमान - राम मेरा मेहमान है।

109 विशिष्ट = खास - यह खास फाइल है।

110 करीबी = घनिष्ठ - राम मेरा घनिष्ठ मित्र है।

111 दैनिक = प्रतिदिन - मैं प्रतिदिन हिंदी पढ़ता  हूँ।

112 प्रयोग = उपयोग - कार्यालय में हमें हिंदी का उपयोग करना चाहिए।

113 काफी = पर्याप्त - उसके पास पर्याप्त पैसा है।

114 आराम = विश्राम - आप विश्राम कीजिए।

115 नजर = दृष्टि -पुलिस की दृष्टि चोर पर पड़ी ।

116 आश्चर्य = अचंभा - उसका  झूठ सुनकर मुझे अचंभा हुआ।

117 उन्मुक्त = स्वछंद - वह स्वछंद घूम रहा है।

118 निमंत्रण = आमंत्रण - उसे शादी का आमंत्रण मिला।

119 व्यवहार = आचरण - राम का आचरण अच्छा है।

120 दोस्ती = मित्रता - सच्ची मित्रता अमूल्य नििध है।

121 उपहार = भेंट - त्योहार पर हम भेंट देते है।

122 उपस्थित = मौजूद - बैठक में सभी सदस्य मौजूद हैं।

123 बीमारी-अस्वस्थता = अस्वस्थता के कारण आज मैं दफ्तर नहीं गया।

124 रंगारंग = मनोरंजक - यह मनोरंजक कार्यक्रम है।

125 विकास = उन्नति - देश उन्नति कर रहा है।

126 सार्थकता = उपयोगिता - सैल फोन की उपयोगिता क्या है ?

127 पुरस्कार = इनाम - प्रथम आनेवाले को इनाम मिलेगा।

128 किस्मत = भाग्य / नसीब - उसका भाग्य अच्छा है।

129 हृदय = दिल - उसका दिल कमजोर है।

130 दया = रहम - गरीबों पर रहम करना चाहिए।

131 बल = शक्ति / ताकत - राम में बहुत ताकत है।

132 बदन - शरीर / तन -उसका शरीर कमजोर है।

133 दलदल = कीचड - गाय कीचड में फँस गई ।

134 इनाम = पुरस्कार - प्रथम आनेवाले को पुरस्कार मिलेगा।

135 अकस्मात = अचानक - अचानक बारिश होने लगी।

136 उत्साह = जोश - आजकल लोग जोश के साथ हिंदी सीख रहे हैं।

137 विपत्ति = मुसीबत - वह मुसीबत में पड़ गया।

138 सहानुभूति = हमदर्दी - हमें निस्सहाय लोगों पर हमदर्दी जतानी   चाहिए।

139 उम्मीदवार = प्रत्याशी - हमें ईमानदार  प्रत्याशियों को वोट देना चाहिए।

140 फाइल = मिसिल - यह गोपनीय मिसिल है।

141 शामिल करना = सम्मिलित करना - सभी कर्मचारियों को बैठक में सम्मिलित करना चाहिए।

142 व्यवस्था = बंदोबस्त - मुख्य मंत्री की बैठक में अच्छा बंदोबस्त  था।

143 स्थिति = हालात - हालात को समझने के लिए अधकिारी आ रहे हैं।

144 स्वयं = खुद - वह खुद सारा काम करता है।

145 प्रयास = कोशिश - वह परीक्षा में प्रथम आने की कोशिश कर रहा है।

146 चर्चा - बातचीत - बैठक में बोनस के संबंध में बातचीत हुई।

147 वार्षिक  = सालाना - सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

148 हल = समाधान - समस्या का समाधान निकालिए।

149  बकाया = शेष - शेष काम कल पूरा करें।

150 मात्रा = तादाद - राम की मेज पर बकाया काम की तादाद ज्यादा है।

151 संभव = मुमकिन - उसके लिए हर काम मुमकिन है।

152 मंजूर = स्वीकृत - ऋण स्वीकृत करें।

153 परिस्थिति = हालात - हालात को समझने के लिए अधिकारी आ रहे हैं।

154 पदोन्नति = तरक्की - राम को तरक्की मिली।

155 तकलीफ = परेशानी - बीमारी के कारण उसे परेशानी है।

156 स्थानांतरण = तबादला - उसका तबादला दिल्ली हो गया।

157 वृद्ध = बूढ़ा  -= बूढ़े लोगों की देखबाल करना आवश्यक है।

158 अलावा = अतिरिक्त - वह अभिनय  के अतिरिक्त फोटोग्राफी भी सीख रहा है।

159 प्रदर्शनी = नुमाइश - मैं कल नुमाइश देखने गया।

160 दिन = दिवस - 14 सितंबर को  हिंदी दिवस मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment