Jun 26, 2010

प्रवीण नोट्स : विलोम शब्द एवं वाक्यों में प्रयोग

प्रवीण पाठ्यक्रम से संबंधित ऐसे शब्द जिनके विलोम शब्द परीक्षा में पूछे जा सकते है,यहाँ दिए गए हैं साथ ही विलोम शब्दों का वाक्यों में प्रयोग भी बताया गया है.ये नोट्स भी हमारी सहयोगी प्राध्यापक श्रीमती वी रजनी ने तैयार किए हैं।
- संपादक


1 प्राचीन - नवीन / नया  - यह पाठ्यक्रम नवीन है।

2 विजय - पराजय - रावण  की  पराजय हुई।

3 युद्ध - शांति - आजकल विश्व में शांति है।

4 सुर्योदय -सूर्यास्त - मुझे सूर्यास्त देखना पसंद है।

5 तपन - ठंडक - आजकल ठंडक ज्यादा है।

6 आस्था - अनास्था - उसे भगवान पर अनास्था है।

7 अच्छाई - बुराई - इसमें क्या बुराई है ?

8 विश्वनीय - अविश्वनीय -यह बात अविश्वनीय है।

9 अमीर - गरीब - राम बहुत गरीब है।

10 घाटा - फायदा - उसे व्यापार में फायदा हो रहा है।

11 प्यार - घृणा - वह फिल्मों से घृणा करता है।

12 न्याय -अन्याय -अन्याय कभी मत करो।

13 सम्मान - अपमान - पार्टी में राम का अपमान हुआ।

14 धनी - निर्धन  -राहुल निर्धन  है।

15 योग्य -अयोग्य - वह इस काम के लिए अयोग्य है।

16 संतोष -असंतोष - उसे  किस  बात का असंतोष है ?

17 झूठ - सच - वह सच बोलता है।

18 आदर-अनादर - हमें किसी का अनादर नहीं करना चाहिए।

19 सामान्य - विशेष - यह विशेष फाइल है।

20 निजी - सार्वजनिक - यह सार्वजनिक बात है।

21 क्रय - विक्रय - कितने रूपए का विक्रय हुआ  ?

22 कठिनाई -  सरलता - इसे  सरलता से पूरा कर सकते हैं।

23 नकद - उधार - बालकृष्णन सबसे उधार माँगता है।

24 सरकारी - गैरसरकारी - यह गैरसरकारी काम है।

25 व्यवस्था -अव्यवस्था - इस  अव्यवस्था को ठीक करें ।

26 सुविधा - असुविधा - मुझे दिल्ली जाने में असुविधा होती है ।

27 सस्ता - महंगा - यह कपडा महंगा है ।

28 सुंदर - कुरूप - अनारकली  कुरूप नहीं थी।

29 लोकतंत्र - राजतंत्र - नेपाल में पहले राजतंत्र था।

30 स्वतंत्र - परतंत्र - परतंत्रता एक अभिशाप है।

31 हित - अहित - किसी का अहित नहीं करना चाहिए।

32 पक्ष -निष्पक्ष - वह निष्पक्ष  राय देता है।

33 नियमित -अनियमित - अनियमित रूप से कक्षा में आना ठीक नहीं है।

34 स्वीकृति -अस्वीकृति - छुट्टी की अस्वीकृति हुई।

35 व्यावहारिक -अव्यावहारिक - मोहन  अव्यावहारिक बात करता है।

36 सक्षम - अक्षम -वह हर काम के लिए अक्षम है।

37 लिखित - मौखिक - आज मौखिक परीक्षा है।

38 निश्चित -अनिश्चित - चित्रा का दिल्ली जाना अनिश्चित है।

39 गलत - सही - यह उत्तर सही  है।

40 महंगा - सस्ता - यह कपडा सस्ता है।

41 सुबह -शाम - मैं शाम को टेनिस खेलता हूँ।

42 आवश्यक - अनावश्यक - अनावश्यक काम न  करें।

43 प्राकृतिक -अप्राकृतिक - उसकी मृत्यु  अप्राकृतिक थी।

44 हानि -लाभ - उसे व्यापार में बहुत लाभ हुआ।

45 प्रभावित - अप्रभावित - यशोदा के आँसुओं को देखकर भी बुद्ध अप्रभावित रहे।

46 सुरक्षित - असुरक्षित - यहाँ महिलाएं असुरक्षित नहीं हैं।

47 संभव - असंभव - कोई भी काम असंभव नहीं है।

48 संतुलन -असंतुलन - भोजन में असंतुलन बीमारी का कारण है।

49 सावधानी - असावधानी - असावधानी से दुर्घटना हो सकती है।

50 सघन - विरल - टेकड़ी में सघन वन हैं विरल नहीं।

51 रोजगार- बेरोजगार - रमेश बेरोजगार नहीं है।

52 सहमत - असहमत - रमा इस प्रस्ताव से असहमत है।

53 आदान - प्रदान - हम पत्र द्वारा अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।

54 कच्चा माल - तैयार माल - वह तैयार माल बेचता है।

55 सहायक - बाधक - भ्रष्टाचार देश की उन्नति में बाधक है।

56 अर्जित  -अनर्जित  - अनर्जित आय का लेखा कोई नहीं रखता।

57 आयात - निर्यात - भारत चावल का निर्यात करता है।

58 विकसित -अविकसित - अफ्रीका  एक अविकसित देश है।

59 खरीद - बिक्री - सरकार बिक्री कर वसूलती है।

60 सर्दी -गर्मी -आजकल गर्मी ज्यादा है।

61 कभी-कभी - अक्सर - आशा  अक्सर छुट्टी लेती है।

62 मेहनती - आलसी / कामचोर - सुप्रजा आलसी  है।

63 कठिन - सरल - हिंदी सीखना सरल है।

64 केंद्रित -विकेंद्रित - बैंकों  को विकेंद्रित किया गया।

65 खरीदना - बेचना - वह आदमी फल बेचता है।

66 जल्दी - देरी - काम पूरा करने में देरी न करें।

67 डरपोक - निड़र  - राम निड़र लड़का है।

68 चौड़ी  - संकरी,तंग - यह सड़क संकरी है।

69 प्रसन्न -अप्रसन्न - पदोन्नति न मिलने पर रामकृष्णन अप्रसन्न है।

70 आधुनिक -प्रचीन - यह भवन प्राचीन है।

71 इच्छा -अनिच्छा - राधिका कोई भी काम अनिच्छा से करती है।

72 विश्वास - अविश्वास - मुझे उसकी बात पर अविश्वास है।

73 सुख - दुख - घाटा होने पर हरिओम को बहुत दुख है।

74 जन्म - मृत्यु  -  अमर की मृत्यु हो गई।

75 पहाड़  - मैदान - बच्चे मैदान में खेलते हैं।

76 मित्र - शत्रु - वह मेरा शत्रु है।

77 आनंद - शोक - पिता की मृत्यु पर उसे बहुत शोक है।

78 श्वेत -श्याम - भगवान कृष्ण का भी रंग श्याम था।

79 संतोष - असंतोष -पेट्रोल के दाम बढ़ने से जनता में असंतोष है।

80 आलस्य -फुर्ती - वी. चित्रा  फुर्ती से काम करती  है।

81 अच्छा -बुरा - हमें बुरा काम नहीं करना चहिए।

82 सहयोग - असहयोग -प्रशासन के साथ असहयोग करना ठीक नहीं है।

83 सहमति - असहमति - सचिव ने इस प्रस्ताव से असहमति व्यक्त की।

84 उचित -अनुचित - अनुचित काम कभी नहीं करना चाहिए।

85 पोषण -कुपोषण - हमें बच्चों को कुपोषण से बचाना चाहिए।

86 मृत्यु  - जन्म - बच्चे के जन्म पर ख़ुशी मनाई जाती  है।

87 संतुलित - असंतुलित - असंतुलित भोजन खाने से हम बीमार हो जाते हैं ।

88 अनजान -जाना-पहचाना - मदुरै जाना-पहचाना शहर है।

89 रुचि- अरुचि - उसे नृत्य में अरुचि है।

90 उत्तरार्द्ध- पूर्वार्द्ध  - भारत ने बीसवीं सदी के पूर्वार्द्ध से ओलिंपिक में भाग लेना शुरु किया।

91 आध्यात्मिक - भौतिक - भारत भौतिक क्षेत्र में विकास कर रहा है।

92 उत्थान - पतन - बुरे कामों के कारण रामचन्द्रन  का पतन हुआ।

93 समाजवाद - पूँजीवाद - पूँजीवाद के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाई।

94 परिचित - अपरिचित - मैं इस काम से अपरिचित हूँ।

95 विशिष्ट - सामान्य / साधारण - यह साधारण मामला है।

96 पसंद - नापसंद - मुझे झूठ बोलने वाले नापसंद हैं।

97 करीबी - दूर के - राम मेरे दूर के रिश्तेदार हैं।

98 खरीददार- विक्रेता - वह पुस्तक विक्रेता है।

99 भूलना - याद करना - मैं हमेशा भगवान को याद करता हूँ।

100 देशी - परदेशी - वह परदेशियों से बात नहीं करता।

101 गहरा - उथला - यह कुआँ उथला है।

102 उदय - अस्त -(सूर्य अस्त) सूर्यास्त का दृश्य मनोहर है।

103 समापन - उद्घाटन  - मंत्री महोदय ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

104 उपस्थित - अनुपस्थित - ऐश्वर्या आज कक्षा में अनुपस्थित है।

105 स्वस्थ -अस्वस्थ - सुब्बालक्ष्मी अस्वस्थ है।

106 रुचि - अरुचि - मुझे इस काम में अरुचि है।

107 आकर्षण - विकर्षण - कुछ  लोग फिल्मों के प्रति विकर्षण दिखाते हैं।

108 विस्तृत - संक्षिप्त - एक संक्षिप्त नोट तैयार करें।

109 श्रोता - वक्ता - लोका अच्छा वक्ता है।

110 कम - अघिक - चाय में चीनी अघिक है।

111 हार - जीत - हार-जीत तो भाग्य का खेल  है।

112 आशा - निराशा - नौकरी न मिलने से रवि  को बहुत निराशा है।

113 आना - जाना - मुझे आज घर जल्दी जाना है।

114 रईस - गरीब - वह गरीब आदमी है।

115 गुण -अवगुण - राम में कोई अवगुण नहीं है।

116 दयालु - निर्दयी - रामकृष्णन निर्दयी आदमी नहीं है।

117 प्रवेश - निकास - निकास कहाँ है?

118 अंत - प्रारंभ - कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

119 अंतिम - प्रारंभिक - प्रबोध प्रारंभिक परीक्षा  है।

120 प्रारंभ - अंत - अन्याय  का अंत हुआ।

121 मंजूर - नामंजूर - ऋण नामंजूर हुआ।

122 प्रतिकूल - अनुकूल - निर्णय हमारे  अनुकूल ही होगा।

123 तकलीफ - आराम - दवा लेने से थोड़ा आराम है।

124 पदोन्नति - पदावनति - चोरी करने के कारण उसकी पदावनति हुई।

125 स्वर्ग - नरक - आजकल बुरे लोग नरक में नहीं जाते।

126 उत्तीर्ण - अनुत्तीर्ण - वह परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुआ।

127 उन्नति - अवनति - देश की उन्नति या अवनति देशवासियों के हाथ में है।

128 आकाश - पाताल - पाताल में कौन रहता है?

129 विकास - ह्रास - युद्ध के कारण उस देश का ह्रास हुआ।

130 सौभाग्य - दुर्भाग्य - दुर्भाग्य से वह फेल हो गया।

131 खुशी - गम - पुरस्कार न मिलने पर उसे बहुत दुख है।

132 मुमकिन - नामुमकिन -एक दिन में यह काम पूरा करना नामुमकिन है।

133 जिम्मेदार - गैर- जिम्मेदार - वह गैर-जिम्मेदार कर्मचारी है।

134 सर्दी - गर्मी - यहाँ गर्मी ज्यादा है।

135 अंधेरा - उजाला - कमरे में उजाला है।

136 औपचारिक - अनौपचारिक - यह अनौपचारिक बैठक है।

137 ऊंचा - नीचा - यहाँ से  नीचे जाना कठिन है।

138 दुर्लभ -सुलभ - यहाँ पानी सुलभ  है।

-----------------------

5 comments:

  1. plz give opposite of sant and kalank in hindi

    ReplyDelete
  2. plz give opposite word sulekh

    ReplyDelete
  3. सतत का विलोम शब्द क्या होगा

    ReplyDelete
  4. बहुत अच्छा, आपने उदहारण के साथ Vilom shabd विलोम शब्द को समझाया है

    ReplyDelete