Feb 18, 2010

प्रवीण नोट्स - 4

रिक्त स्थान भरिए

1. सभा में भाषण हो रहा होगा‎।

2. इस समय निदेशक दौरे पर जा रहे होंगे‎।

3. छुट्टियों में बच्चे कंप्यूटर सीख रहे होंगे‎।


4. दिनेश आई.ए.एस. की तैयारी कर रहा होगा।

5. इस समय रेखा की शादी की तैयारी चल रही होगी‎।



1. रमण पढ़ते पढ़ते सो गया‎।

2. माताजी रसोई का काम करते करते थक गईं‎।

3. हम फिल्म देखते देखते ऊब गईं।

4. बच्चा खेलते खेलते गिर गया‎।

5. हवा चलते चलते अचानक रुक गई‎।



1. परीक्षा परिणाम देखते ही राम खुश हो गया‎।

2. श्रीनगर पहुँचते ही सब घूमने चले गए‎।

3. अध्यापक के कक्षा में आते ही विद्यार्थी खड़े हो गए‎।

4. अधिकारी के आते ही कर्मचारी चुपचाप काम करने लगे‎।

5. मैच शुरु होते ही सब लोग शोर मचाने लगे‎।



1. युवा वर्ग को आजकल ग्रामीण जीवन की अपेक्षा शहरी जीवन अधिक आकर्षित करता है‎।

2. व्यवसायी लोगों की आय अनिश्चित होती है जबकि नौकरी पेशा लोगों की आय निश्चित होती है‎।

3. गाँव के बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में शहर आते हैं।

4. पहाड़ी स्थलों पर पर्यावरण स्वच्छ है जबकि महानगरों में अस्वच्छ है‎।

5. सत्ता का केंद्रीकरण न होकर विकेंद्रीकरण होना चाहिए‎।



मँडराना, जमना, घूमना, उठना, तपना, सजना



1. श्रीनगर में हर तरफ घूमते हुए पर्यटक दिखाई देते हैं।

2. फूलों पर मँडराते हुए भौरे मनमोह लेते हैं‎।

3. जमती हुई डल झील मैदान बन जाती है‎।

4. रेगिस्तान में तपती हुई धरती दिखाई देती है‎।

5. सजता हुआ हाउस बोट सुंदर लगता है‎।

6. समुद्र में उठती हुई लहरें भव्य लगती हैं।


रिक्त स्थान भरिए

नमूना :- श्रीनगर झेलम के तट पर ------------ बसना


              श्रीनगर झेलम के तट पर बसा हुआ है।

1. तापस होटल में ----------- रुकना

तापस होटल में रुका हुआ है।

2. गेंदा आंगन में ----------- खिलना

गेंदा आंगन में खिला हुआ है।

3. ऋषिता कमरे में ----------- सोना

ऋषिता कमरे में सोई हुई है।

4. सभी सदस्य सभा कक्ष में ----- बैठना

सभी सदस्य सभा कक्ष में बैठे हुए हैं।

5¬. छात्राएँ पिकनिक पर --------- जाना

छात्राएँ पिकनिक पर गई हुई हैं।



जितना, जितनी, जितने और उतना, उतनी, उतने का यथास्थान प्रयोग कीजिए :-

1. जितनी प्रगति अब हो रही है उतनी पहले नहीं हुई।

2. मैं जितना समझा रहा हूँ तुम उतना ही नासमझी कर रहे हो।

3. जितने मेहमान बुलाए थे उतने आए नहीं।

4. आबादी जितनी बढ़ती है साधन उतने ही कम होते जाते हैं।

5. जितना परिश्रम करोगे उतनी सफलता मिलेगी।

6. जितना गुड़ डालेंगे स्वाद उतना मीठा होगा।

7. नेमी टिप्पणी जितनी छोटी होगी उतनी स्पष्ट भी होगी।

8. जितनी रिक्तियॉं इस वर्ष विज्ञापित हुई हैं उतनी पहले नहीं हुई।



(जहॉं-वहॉ, जिस जगह-उस जगह, जिस समय-उस समय, जब-तब)


1. जब वित्त मंत्रालय अपनी स्वीकृति देता है तब पदों का सृजन होता है।

2. जिस समय प्रदूषण बढ़ता है उस समय बीमारियॉं फैलती हैं।

3. जहॉं बारिश अधिक होती है वहॉं हरियाली होती है।

4. जिस जगह पृथ्वी के भीतर हलचल होती है उस जगह भूकंप आता है।

5. जहॉं धरती के अंदर गरम लावा अधिक होता है वहॉं ज्वालामुखी फूटता है।

6. जिस जगह वृक्ष अधिक होते हैं उस जगह वायु स्वच्छ होती है।

7. जब जनसंख्या बढ़ रही है तब बेरोजगारी भी बढ़ रही है।

8. जिस समय दंगे होते हैं उस समय कर्फ़्यू लग जाता है।


रिक्त स्थान भरिए
मैं चाय पीना चाहता था लेकिन गिलास टूट गया। (टूट जाना)

1. बच्चा पढ़ना चाहता था लेकिन किताब फट गई। (फट जाना)

2. मैं शहर जाना चाहता था लेकिन गाड़ी छूट गई। (छूट जाना)

3. संतोष शादी में जाना नहीं चाहती थी लेकिन साड़ी फट गई। (फट जाना)

4. मैं सही उत्तर लिखना चाहती थी लेकिन गलती हो गई। (हो जाना)

5.पिताजी समाचार सुनना चाहते थे लेकिन बिजली चली गई। (चला जाना)



(प्रमाण पत्रों, विज्ञापन देना, साक्षात्कार लेना, सृजित करना, सूची जारी करना, जाँच करना)



1. लिखित परीक्षा के बाद प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाता है।

2. भती के लिए अखबारों में विज्ञापन दिया जाता है।

3. आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जॉच की जाती है।

4. साक्षात्कार के बाद सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है।

5. ये पद सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से सृजित किए जाते हैं।



नमूना :- अगर अनुमति मिली तो अधिकारी दौरा कार्यकम बनाऍगे। (दौरा कार्यकम बनाना)

1. अगर वेतन जल्दी मिल जाए तो लोग खुश होंगे।

2. यदि परिपत्र जारी हो तो कर्मचारी समय पर आएँगे।

3. अगर निदेशक आऍं तो कर्मचारी स्वागत करेंगे।

4. अगर संसदीय राजभाषा समिति की बैठक हो तो लोग हिंदी में बोलने की कोशिश करेंगे।

5. अगर बारिश शुरु हुई तो बच्चे छाता खोलेंगे।

6. अगर मेहमान आ जाऍं तो नौकरानी चाय बनाएगी।

7. यदि छुट्टी के कार्यालय खुला तो हम कार्य निपटाएंगे।

8. अगर ठेकेदार आया तो मकान का निर्माण आरंभ होगा।

9. यदि अध्यापक आ गए होंगे तो विद्यार्थी पढ़ना शुरु कर दिए होंगे।

10. अगर बाढ़ आई तो रास्ता बंद होगा।



(के बाद, के कारण, की वजह से, के बिना, के बावज़ूद, के सामने)



1. गरीबी और बेरोजगारी के कारण बहुत से युवक अपराधी बन जाते हैं।

2. कार्यालय में काम अधिक होने के बावज़ूद श्रीमती जायसवाल छुट्टी पर चली गई।

3. शाम को 5 बजे के बाद बच्चे खेलते हैं।

4. चीनी के बिना मुझे दूध पसंद नहीं है।

5. मेरे घर के सामने एक शॉपिंग माल बन रहा है।

No comments:

Post a Comment