Dec 31, 2010

विदाई को मन नहीं चाहता फिर भी नए का स्वागत है

         कुछ ऐसा भी है जो सबसे परे है, अपार है, विशाल है, अद्भुत है... जो लोग सोचते हैं कि वे बड़े हैं, वे बड़े हो भी सकते हैं और नहीं भी....मगर जो लोग ये नहीं सोचते हैं उनके बारे में दूसरे सोचते हैं कि शायद वे बड़े हैं...कुछ  उन्हें दिल से बड़ा मान लेते हैं तो कुछ उनके बड़प्पन से खौफ खाए अपने बोनेपन के एहसास से त्रस्त किसी न किसी तरह उन्हें छोटा साबित करने की चाह में उन्हें कुछ और बड़ा बना देते हैं.

Dec 23, 2010

"दारोगा जिंदान, सलीम को तरक्की देना अँग्रेजी और अवाम के हक़ में नहीं" - अकबर-ए-आजम

अशिष्ट जी की कहानी का पात्र निरोगीलाल हिन्दी के प्यार में सब कुछ भूल गया। यहाँ तक कि अकबरे आजम को भी जो अनारकली के दुश्मन तो नहीं मगर अपने अँग्रेजी उसूलों के गुलाम अवश्य थे। अब गुलाम तो गुलाम ठहरा वह चाहे उसूलों का ही क्यों न हो।
बड़ी बेचैनी के साथ ही सही,  निरोगीलाल की हिन्दी के प्रति बेपनाह मुहब्बत को सबने कबूला और सर्वश्रेष्ठ हिन्दी अधिकारी का प्रमाण-पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया मगर तरक्की के मामले में उन्हे हिन्दी के प्यार में आकंठ डूबे हुए सलीम को बागी का दर्जा देते हुए ज़िंदा दीवार में दफन करने के लिए दरोगा जिंदान को सौंप दिया गया।  उनसे कनिष्ठ कई लोगों को जो अनारकली और सलीम की प्यार की पींगों से परेशान रहते थे, तोफ़ा-ए-तरक्की मिली।

Dec 21, 2010

हिन्दी एवं इंडिक यूनिकोड पर कार्यशाला

राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, तारामणि,  चेन्नै  के स्टाफ के लिए केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण उपसंस्थान, चेन्नै के लीला हिंदी गहन कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष में 21 दिसंबर 2010 को हिंदी एवं इंडिक यूनीकोड पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेते प्रशिक्षार्थी.
फोटो: अजय मलिक

Dec 19, 2010

इनस्क्रिप्ट देवनागरी कुंजी पटल लेआउट

Dec 16, 2010

ई-लर्निंग एवं हिंदी यूनिकोड पर नाराकास (का) चेन्नै की कार्यशाला केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण उपसंस्थान में






नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय), चेन्नै ने सदस्य कार्यालयों के राजभाषा कर्मियों के लिए "हिन्दी ई-लर्निंग एवं हिन्दी यूनिकोड" विषय पर 03 दिसंबर को केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण उपसंस्थान,चेन्नै के लीला हिन्दी गहन प्रशिक्षण केंद्र में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर नाराकास सचिव एवं उपमहाप्रबंधक (राजभाषा)  श्रीमती राधा रामकृष्णन ने कहा कि हिंदी यूनीकोड और हिंदी ई-लर्निंग आज हरेक राजभाषा कर्मी के लिए एक आवश्यकता बन चुकी है।
कार्शाला में लगभग ४५ अधिकारियों एवं राजभाषा कार्मिकों ने भाग लिया।  

Dec 11, 2010

बताएं तो जानें

1. क्या पीडीएफ दस्तावेज़  को वर्ड दस्तावेज़ में बदला जा सकता है? यदि हाँ तो कैसे?
2. क्या विंडोज़ 7, पेंटियम IV प्रोसेसर के साथ 4 जीबी की हार्ड डिस्क में इंस्टाल किया जा सकता है? हाँ, तो कैसे?
3. एम एस ऑफिस 2007 तथा एम एस ऑफिस 2010 में क्या अंतर है?
4. संसदीय राजभाषा समिति की प्रश्नावली यूनीकोड में कहाँ उपलब्ध है?

राग दरबारी डाउनलोड

श्रीलाल शुक्ल का राग दरबारी एक अद्भुत कृति है. इसे जिसने भी पढ़ा है वह दूसरी बार अवश्य पढ़ना चाहता है. ziddu.com  से  राग दरबारी डाउनलोड किया जा सकता है. डाउनलोड लिंक नीचे  दिया जा रहा है-

Dec 7, 2010

युवा संसद में शपथ लेते हुए के. वि., सी एल आर आई का एक छात्र

केंद्रीय विद्यालय, पट्टम, त्रिवेंद्रम में आयोजित केंद्रीय विद्यालाओं की आंचलिक 'युवा संसद' प्रतियोगिता में केंद्रीय  विद्यालय, सी एल आर  आई, अड्यार,  चेन्नै के छात्र एवं दर्शकगण .  एक राजस्थानी  सांसद की भूमिका में शपथ लेते हुए  भुवन.
फोटो : सौजन्य मलयाला मनोरमा  

Dec 6, 2010

आपका मनचाहा हिंदी कुंजीपटल और बहुत सारे कुंजी पटल: हिंदी यूनिकोड आजमाइए तो सही

      कुछ मित्रों की मांग पर एक बार फिर से हम बेहद सरल ढंग से यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आप अपने कंप्यूटर में हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं को बिना किसी अतिरिक्त व्यय के कैसे सक्रिय करें तथा कैसे मन चाहा कुंजी पटल रेडीमेड अथवा स्वनिर्मित प्रयोग में लाएँ।

Dec 1, 2010

प्राज्ञ पाठमाला पाठ 1 का तमिल अनुवाद

(सौजन्य राजभाषा विभाग एवं सीडेक)
Lesson 1


இந்தியா தன்னாட்சி உரிமைபெற்ற ஜனநாயக்குடியரசு.

நம்முடைய அரசியல் சட்டத்தை உருவாக்கியவர்கள் கூட்டாட்சிமுறைக் கருதுகோளைக் கொண்டிருந்தார்கள்.

இந்திய யூனியனின் யாவரினும் உயர் தலைவர் ஜனாதிபதி. அவரது உதவிக்காக துணை ஜனாதிபதி உள்ளார்.

Nov 28, 2010

हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान, त्रिभाषा सूत्र एवं सेवाकालीन प्रशिक्षण : कुछ परिकल्पनाएं, कुछ व्यक्तिगत विचार

हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान से अभिप्राय:-
सामान्य परिभाषा
शाब्दिक विश्लेषण के स्तर पर हिंदी के कार्यसाधक ज्ञान से यही अभिप्राय हो सकता है कि संबधित कर्मचारी जिस पद पर कार्यरत है उस पद के कर्तव्यों के निर्वहन यानी कार्यालयीन कामकाज करने के लिए जितने न्यूनतम हिंदी ज्ञान की अपेक्षा की जा सकती है, उतनी हिंदी वह जानता है।

Nov 22, 2010

विश्व की श्रेष्ठ कहानियाँ

हिंदी विकिस्रोत का लिंक हमने बहुत पहले दिया था. अब प्रस्तुत हैं हिंदी विकिस्रोत के सौजन्य से
विश्व की सर्वश्रेष्ठ कहानियां -


प्रेमचंद की कहानियाँ
कितनी जमीन? / लियो टोल्स्टोय

भारत का 41वां अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 2010



भारत का 41वां अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 2010 आज से गोवा में
 

वेस्ट इज़ वेस्ट का एक दृश्य

Nov 19, 2010

'शाइरी' के सौजन्य से पेश हैं कुछ शायरों के चुनिंदा शे'र

हमें भी आ पड़ा है दोस्तों से काम कुछ य'अनी
हमारे दोस्तों के बे-वफ़ा होने का वक़्त आया
-पंडित हरि चंद अख़्तर

'वोह दिल ही क्या तेरे मिलने की जो दुआ न करे' -तीन बेहतरीन गज़लें

'शाइरी'  के सौजन्य से तीन बेहतरीन ग़ज़लें पेश हैं  

1
तुमने तो कह दिया कि मोहब्बत नहीं मिली
मुझको तो ये भी कहने की मोहलत नहीं मिली


नींदों के देस जाते, कोई ख्वाब देखते
लेकिन दिया जलाने से फुरसत नहीं मिली

तुझको तो खैर शहर के लोगों का खौफ था
और मुझको अपने घर से इजाज़त नहीं मिली

फिर इख्तिलाफ-ए-राय की सूरत निकल पडी
अपनी यहाँ किसी से भी आदत नहीं मिली

बे-जार यूं हुए कि तेरे अहद मैं हमें
सब कुछ मिला, सुकून की दौलत नहीं मिली
- नोशी गिलानी

कृपया हैरान न हों, मगर यह सच भी हो सकता है !!

बताएं तो जानें-
1. क्या यह सही है कि हमारे देश के मात्र 4 राज्यों (हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान  और  दिल्ली ) में ही  कक्षा 1 से 10 तक प्रथम भाषा के रूप में हिंदी  पढ़ना अनिवार्य  है?
2. क्या यह सही है कि हमारे देश के मात्र 5 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,राजस्थान  और  दिल्ली में ही  कक्षा 1 से 10 तक प्रथम अथवा द्वितीय  भाषा के रूप में हिंदी  पढ़ना अनिवार्य  है?
3.  क्या यह सही हैं कि उत्तर-प्रदेश में भी कक्षा 1 से दस तक बिना हिंदी पढ़े मैट्रिक पास करना संभव है?
4. क्या यह सही है कि 12 राज्यों आंध्र-प्रदेश, असम, मणिपुर,मेघालय,मिजोरम,नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु , त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल  में मैट्रिक यानी 10  वीं  कक्षा में हिंदी पढ़ना अनिवार्य नहीं है?   

कृपया उत्तरों के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें-  
 LANGUAGES IN EDUCATION - Ministry of HRD

Nov 17, 2010

राजभाषा नीति के कार्यान्वयन की स्थिति का पता लगाने के लिए निरीक्षणकर्ता के लिए कुछ उपयोगी बातें

मेरे कई हिंदी अधिकारी मित्रों ने मुझसे पूछा है कि उन्हें अपने अधीनस्थ कार्यालयों के राजभाषा सम्बन्धी निरीक्षणों के समय क्या करना चाहिए? मैं उनके लिए कुछ साधारण से नुक्ते बताना चाहता था मगर इसी चिंतन के दौरान मैं अपने कभी न पूरे हो सकने वाले अधूरे शोध प्रबंध तक जा पहुंचा।   मैंने वर्ष 1996 में अपना शोध कार्य सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन  पर शुरू किया था जो कभी भी पूरा नहीं हो सका।

Nov 14, 2010

"कि तू मिल भी अगर जाये तो अब मिलने का ग़म होगा" - वसीम बरेलवी

आज एक बार फिर से पेश  हैं सुप्रसिद्ध शायर जनाब वसीम बरेलवी जी  की तीन ग़ज़लें 'कविता कोश' के सौजन्य से। ये गज़लें विशेष रूप से कुछ मित्रों और कुछ बेहद 'परिचित अजनबियों' के लिए हैं।

1
कहाँ तक आँख रोएगी कहाँ तक किसका ग़म होगा
मेरे जैसा यहाँ कोई न कोई रोज़ कम होगा

तुझे पाने की कोशिश में कुछ इतना रो चुका हूँ मैं
कि तू मिल भी अगर जाये तो अब मिलने का ग़म होगा

समन्दर की ग़लतफ़हमी से कोई पूछ तो लेता ,
ज़मीं का हौसला क्या ऐसे तूफ़ानों से कम होगा

मोहब्बत नापने का कोई पैमाना नहीं होता ,
कहीं तू बढ़ भी सकता है, कहीं तू मुझ से कम होगा

2

तुझको सोचा तो पता हो गया रुसवाई को
मैंने महफूज़ समझ रखा था तन्हाई को

जिस्म की चाह लकीरों से अदा करता है
ख़ाक समझेगा मुसव्विर तेरी अँगडाई को

अपनी दरियाई पे इतरा न बहुत ऐ दरिया ,
एक कतरा ही बहुत है तेरी रुसवाई को

चाहे जितना भी बिगड़ जाए ज़माने का चलन,
झूठ से हारते देखा नहीं सच्चाई को

साथ मौजों के सभी हो जहाँ बहने वाले ,
कौन समझेगा समन्दर तेरी गहराई को.



3

उसूलों पे जहाँ आँच आये टकराना ज़रूरी है
जो ज़िन्दा हों तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है

नई उम्रों की ख़ुदमुख़्तारियों को कौन समझाये
कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना ज़रूरी है

थके हारे परिन्दे जब बसेरे के लिये लौटे
सलीक़ामन्द शाख़ों का लचक जाना ज़रूरी है

बहुत बेबाक आँखों में त'अल्लुक़ टिक नहीं पाता
मुहब्बत में कशिश रखने को शर्माना ज़रूरी है

सलीक़ा ही नहीं शायद उसे महसूस करने का
जो कहता है ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है

मेरे होंठों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो
कि इस के बाद भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है

Nov 11, 2010

आइए संस्कृत सीखें

देववाणी संस्कृत के नए विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अच्छे लिंक्स विभिन्न  वेबसाइट्स  से  साभार  यहाँ दिए जा रहे हैं। ये लिंक्स आपको सीधे संस्कृत दीपिका, संस्कृतम्, संस्कृतं शिक्षामहै वेबसाइट्स जो जोड़ देंगे। आप यह जानकर अवश्य प्रसन्न होंगे कि इंटरनेट पर संस्कृत की अपार ज्ञान संपदा उपलब्ध है मगर हम ही भ्रमित हैं-

संस्कृत दीपिका

आपसे अनुरोध है कि उपर्युक्त वेबसाइट्स को धन्यवाद देना न भूलें। 

Nov 10, 2010

तीन दिनों के दो बड़े अनुभव

एक बात खुशी की है और एक दुख की ... किसे पहले बताऊँ !!
        परंपरा का निर्वाह करना हमेशा कठिन रहा है और बेबाकी का खामियाजा भी खूब उठाया है। जो खामियाजा भुगता है वह दिखाई नहीं देता... मगर हर दिखाई न देने वाली चीज़ का कोई अस्तित्व ही न हो, यह तो नहीं माना जा सकता। कितने ही वायरस आम आदमी को दिखाई नहीं देते मगर उनके फैलाए जानलेवा रोग अच्छे अच्छों की छुट्टी कर देते हैं। अब यह तो हर आदमी का अपना शगल है याकि अदा है कि कोई चोट खाकर खुश है तो कोई घाव देखर शुकून का अनुभव करता है। 'आन' फिल्म के एक गीत की पंक्तियाँ हैं-"बेदर्द से ए दिल प्यार न कर, तड़पे जा यूंही फरियाद न कर... क्यूँ रहम करे कातिल ही तो है ...
         बहरहाल, कोरिन होर्नी के मनोवैज्ञानिक सिद्धांत को यहीं छोड़कर परम्परा का निर्वाह करने की कोशिश करते हुए मैं पहले आपको सुखद अनुभव से ही रूबरू कराता हूँ.
आज चेन्नै के एक प्राइवेट यानी गैर सरकारी  उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय में लगभग दो घंटे तक चले हिंदी दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मिला. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै स्थित १८५२ में स्थापित इस विद्यालय के छात्रों ने हिंदी में कई सारगर्भित भाषण दिए, कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए. न कोई लाग, न लपेट, न कोई रिपोर्ट भेजने की चिंता, न दिखावे की दिक्कत... सब कुछ बेहद सहज और सादगी भरा... दिलों  में अपनी हिंदी भाषा के प्रति श्रृद्धा  और अपनी अघोषित राष्ट्रभाषा के प्रति कर्तव्य का भाव. हिन्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ट्रिप्लिकेन, चेन्नै में आयोजित आज का हिंदी दिवस समारोह अच्छा लगा और महसूस हुआ कि हिंदी के प्रति लगाव के कारण भले ही कुछ समझदार लोग मुझे मूर्ख का दर्जा दें मगर हिंदी हारी नहीं है. हाँ, मैं जरूर अब कुछ बूढ़ा होने लगा हूँ. 
       दूसरा अनुभव सोमवार शाम का है. उस दिन यानी ८ नवम्बर को एक बड़े सरकारी अधिकारी को एक सरकारी बिल्डिंग के भूतल पर दो लोगों से एक बैनर दीवार के पास पकड़वाकर  फोटो उतरवाते हुए देखा.  बैनर पर लिखा था- 
"हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह २०१०."
समारोह तो कहीं दिखाई नहीं दे रहा था मगर बैनर का फोटो झूठ कैसे बोल सकता है भला!!