May 14, 2011

इस अंतराल का अंतर्द्वंद्व

जब से हिन्दी सबके लिए ब्लॉग शुरू हुआ है तब से इतना लंबा अंतराल हावी नहीं हुआ। मैं खुद हैरान-परेशान हूँ कि क्यों टंकण करने वाली दो अंगुलियाँ कुछ भी लिखने / टंकित करने के विचार भर से ही दुखने लगती हैं! क्यों विभ्रम जैसी मनोदशा है? क्यों, कुछ भी लिखने के ख्याल से मन में अजीब सी गहरी उदासी भर जाती है? विचार आते हैं और कभी-कभी बड़ी तेजी से और बेहिसाब आते हैं मगर बारिश होने से पहले ही बादल छट जाते हैं। तपती धूप में तन-मन जलने लगता है। समंदर के किनारे रहते हुए भी लू के थपेड़े झुलसाते हैं?

पता नहीं मैं हिंदी को लेकर परेशान हूँ या मेरी परेशानी का कारण हिंदी है? पता नहीं मैं पढ़ाने को लेकर परेशान हूँ या प्रशासन को लेकर परेशान हूँ। कभी-कभी लगता है कि परेशान रहना, परेशानी के साथ रहना, परेशानों और महा परेशानों के बीच रहकर खुद को परेशान रखना और फिर इस सबसे परेशान होकर खुद को परेशान महसूस करना ही मेरी नियति बन गई है। फिर सोचता हूँ अपनी परेशानी को लेकर घुटते रहने की कोई पक्की वज़ह भी तो होनी चाहिए!

सोचने से कान, नाक और फिर गले में दर्द होने लगता है। फिर यह दर्द माथे में और फिर पूरे सिर में हो जाता है। दर्द की दवाए बेअसर हो गई लगती हैं। अच्छी नींद आ जाती है तो सब ठीक हो जाता है। नाक के ऑपरेशन के बाद संवेदनशीलता बहुत बढ़ गई है। अब बदबू ज्यादा महसूस होती है। बाग-बगीचे तो दिखाई नहीं पड़ते। गटर के ढक्कन और उनसे बहता काला-नीला सा पानी वगैरा बहुत दिखाई देते हैं। स्कूटर चलाते समय बहुत सावधान रहना पड़ता है। इस चक्कर में  गटर ही गटर दिखाई देते हैं। गटर और गड्ढों से बचकर चलने की सावधानी में कई बार आदमी पास से गुजर जाता है।

फिर अंतराल आता है और अंतर्द्वंद्व से फलने फूलने लगता है।

Apr 18, 2011

टूटी दुकान में बड़ी तिजोरी है

टूटी फूटी सी दुकान में
चोरों ने देखा-
बड़ी सी एक तिजोरी में
बड़ा मजबूत सा ताला पड़ा है।

हैरान से हँसकर वे बोले-
गुरु घंटाल हैं बड़े
बेशर्म हैं जिनसे पाला पड़ा है।

ये खुरदरे चेहरे बड़े बे-रौनक सही
मगर हैं मगर
अंदर बड़ा घोटाला पड़ा है।

इस पुरानी
रेजगारी पर मत जाइए
तनिक घिसे सिक्कों को
परे सरकाइए

फिर देखिए
कितना बे-हिसाब और
बे-शुमार है
जो काला पड़ा है।

टूटी दुकान में बड़ी तिजोरी है
और तिजोरी में ताला पड़ा है।
-अजय मलिक
03-05-1985, प्रात: 9.00 बजे

बरस, दो-चार बरस

बरस, दो-चार बरस
वेदना-फुहार बरस
ज़ख्मों को छील-छील
प्रीत की पुकार बरस

चल कहीं दूर चलें
बरस दो चार बरस
भूल जाएं बीते सब
बरस दो चार बरस

आह से छलक-छलक
बीती बहार बरस
जीवन को लांघ कर
सपनों के पार बरस

पलकों की कोर छोड़
आंसू की धार बरस
हो सके तो बार-बार
और बहुत बार बरस

-अजय मलिक 
(01 -03 -1988) प्रात:

Apr 10, 2011

ए सी की सीली सीली सी हवा में

अब भी बहुत याद आता है
वह पुराना घर
वह घेर का ओसारा
बकांद के  पेड़ तले  बनी
गाय की खोर।

वह चौमासे की टपकती रात में
बिन बारिश भी
घंटों बरसती छान।

बूढ़े बाबा की बुनी वह खाट
और उसके बान, पायतें
वह हुक्का-गुडगुडी-चिलम
और दहकते अंगारे।

कोल्हू की वह रात-रात भर चलती जोटें
ताजे गुड की महक और
खोई की भट्टी का वह धुंआधार अलाव।

कुंडीवाले कुएं पर तपती दुपहरी में
घंटों डुबकियां लगाना - नहाना  
हरट के पतनाले की धार की गुलगुलियाँ,

वाह क्या खूब थी वह भी
हमारी जिंदादिल
चालीस साल पुरानी दुनियाँ।

अब पचास के चेहरे पर
सदाबहार तने तनाव के बीच
ए सी की सीली सीली सी हवा में
ये यादें  पुरवाइयां भर जाती हैं...

- अजय  मलिक  

Apr 7, 2011

दो अच्छी गज़लें

 (१)  
अजनबी देश है यह, जी यहाँ घबराता है
कोई आता है यहाँ पर न कोई जाता है

जागिए तो यहाँ मिलती नहीं आहट कोई,
नींद में जैसे कोई लौट-लौट जाता है

होश अपने का भी रहता नहीं मुझे जिस वक्त
द्वार मेरा कोई उस वक्त खटखटाता है

शोर उठता है कहीं दूर क़ाफिलों का-सा
कोई सहमी हुई आवाज़ में बुलाता है

देखिए तो वही बहकी हुई हवाएँ हैं,
फिर वही रात है, फिर-फिर वही सन्नाटा है

हम कहीं और चले जाते हैं अपनी धुन में
रास्ता है कि कहीं और चला जाता है

दिल को नासेह की ज़रूरत है न चारागर की
आप ही रोता है औ आप ही समझाता है ।
                                             -सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
(२)
अगर आप होते भुलाने के क़ाबिल,
तो होते कहां दिल लगाने के क़ाबिल !

वो वादा तुम्हारा , भरोसा हमारा ,
लगे कब हमें टूट जाने के क़ाबिल !

बसी है जो आंखों में तस्वीर तेरी ,
नहीं आंसुयों से मिटाने के क़ाबिल !

अँधेरे जुदाई के कुछ कम तो होते ,
जो होते तेरे ख़त जलाने के क़ाबिल !

मुहब्बत की शायद हक़ीक़त यही है ,
कि शै है ये सपने सजाने के क़ाबिल !

सनम मुझ को मंज़ूर मरना ख़ुशी से ,
बने मौत लेकिन फ़साने के क़ाबिल !

                                            -मधुभूषण शर्मा 'मधुर'


(कविता कोश के सौजन्य से) 

Apr 4, 2011

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ




नवरात्रि एक हिंदू पर्व है। नवरात्रि संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है नौ रातें । यह पर्व साल में दो बार आता है। एक शारदीय नवरात्रि, दूसरा है चैत्रीय नवरात्रि। नवरात्रि के नौ रातो में तीन हिंदू देवियों - पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हे नवदुर्गा कहते हैं ।

नौ देवियाँ है :-


श्री शैलपुत्री

श्री ब्रह्मचारिणी

श्री चंद्रघंटा

श्री कुष्मांडा

श्री स्कंदमाता

श्री कात्यायनी

श्री कालरात्रि

श्री महागौरी

श्री सिद्धिदात्री

शक्ति की उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जा रहा है। सर्वप्रथम श्रीरामचंद्रजी ने इस शारदीय नवरात्रि पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया और विजय प्राप्त की । तब से असत्य, अधर्म पर सत्य, धर्म की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाने लगा। आदिशक्ति के हर रूप की नवरात्र के नौ दिनों में क्रमशः अलग-अलग पूजा की जाती है। माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं। इनका वाहन सिंह है और कमल पुष्प पर ही आसीन होती हैं । नवरात्रि के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है।

नवदुर्गा और दस महाविधाओं में काली ही प्रथम प्रमुख हैं। भगवान शिव की शक्तियों में उग्र और सौम्य, दो रूपों में अनेक रूप धारण करने वाली दस महाविधाएँ अनंत सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। दसवें स्थान पर कमला वैष्णवी शक्ति हैं, जो प्राकृतिक संपत्तियों की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी हैं। देवता, मानव, दानव सभी इनकी कृपा के बिना पंगु हैं, इसलिए आगम-निगम दोनों में इनकी उपासना समान रूप से वर्णित है। सभी देवता, राक्षस, मनुष्य, गंधर्व इनकी कृपा-प्रसाद के लिए लालायित रहते हैं।

( उपर्युक्त पाठ  विकिपीडिया से साभार लिया गया है. विस्तृत पाठ संलग्न लिंक 

नवरात्रि 

 से से प्राप्त  किया जा सकता है  )



Apr 2, 2011

अब लीला पाठ्यक्रमों के साथ मॉडल ऑनलाइन परीक्षा भी


राजभाषा विभाग ने लीला हिंदी प्रबोध, प्रवीण, प्राज्ञ पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अब अपनी वेबसाईट http://www.rajbhasha.gov.in/ पर उपर्युक्त लीला पाठ्यक्रमों के साथ मॉडल ऑनलाइन परीक्षा भी उपलब्ध करा दी है। इस मॉडल परीक्षा का लिंक लीला पाठ्यक्रमों के पंजीकरण पृष्ठ पर दिया गया है। इस प्रयास से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में अवश्य ही प्रगति होगी।
हिंदी सबके लिए परिवार की और से साधुवाद।


(राजभाषा विभाग के सौजन्य से)

Apr 1, 2011

बहुवचन

निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन बताएं -

१. चौथाई
२. आधा
३. तिहाई
४. पौना


( एक अप्रेल पर विशेष )

Mar 31, 2011

चार से भी ज्यादा चाँद हैं यहाँ ... राजभाषा विभाग की वेबसाइट का कायाकल्प और नया वार्षिक कार्यक्रम

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की वेबसाईट ने आज एक नए युग में प्रवेश किया है। सब कुछ इतना प्रीतिकर, सुखद, आकर्षक और उपयोगी है कि इसे कायाकल्प कहने में कोई संकोच नहीं है। राजभाषा हिन्दी से संबन्धित जो भी चाहिए मुखपृष्ठ से एक क्लिक करने भर से पाया जा सकत है। वेबसाईट के हर कोण से राजभाषा के रूप में हिंदी का रूतबा साफ़ नज़र आता है.

राष्ट्रपति जी के आदेश हों या राजभाषा भारती के अंक...इस वर्ष के क्षेत्रीय सम्मेलन हों या पिछले कई वर्षों के सम्मेलन...फोटो गैलरी हो या वार्षिक कार्यक्रम वगैरा सभी कुछ मौजूद है और पूरी बेबाकी के साथ।

-और सबसे बड़ी बात मुखपृष्ठ पर ही हिंदी के अनगिनत सितारों के साथ, चार नहीं पूरे पांच चमकते चाँद भी अपनी भरपूर चाँदनी के साथ मौजूद हैं - भारतेंदु हरिश्चंद, महादेवी वर्मा, मुंशी प्रेमचंद, महात्मा गांधी और महावीर प्रसाद द्विवेदी ...

वर्ष 2011-12 का वार्षिक कार्यक्रम भी आज जारी कर दिया गया है। इस वार्षिक कार्यक्रम में सभी मदों के लक्ष्य बेहद व्यवस्थित और तार्किक रूप में निर्धारित किए गए हैं। हिंदी में डिक्टेशन के लक्ष्य क, ख, और ग क्षेत्र के लिए क्रमश: 65, 55 और 30 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं ताकि उपर्युक्त क्षेत्रों के लिए निर्धारित हिंदी पत्राचार के 75 से 100 , 75 से 90 और 55 प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी हो।

इसी प्रकार हिंदी पुस्तकों की खरीद के लिए निर्धारित 50 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यापक संभावनाएं सृजित करते हुए सभी प्रकार के हिंदी / इंडिक सॉफ्टवेयर, सी डी, डी वी डी यहाँ तक कि पैन ड्राइव्स तक के लिए छूट दी गई है।

शत-प्रतिशत हिंदी में कार्य करने के लिए विनिर्दिष्ट किए जाने वाले अनुभागों के मामले में बेहद सहजता के साथ समस्या समाधान करते हुए नए वित्तीय वर्ष के लिए क, ख, ग क्षेत्र के कार्यालयों के लिए क्रमश: 40, 30 तथा 20 प्रतिशत अनुभागों को समस्त कार्य हिन्दी में करने का लक्ष्य रखा गया है। जिन कार्यालयों में कोई अनुभाग नहीं हैं वहाँ क्षेत्रवार कार्यालय के संपूर्ण कार्य का 40 , 30 तथा 20 प्रतिशत कार्य हिंदी में करने का लक्ष्य रखा गया है।

इतने व्यवस्थित और व्यवहारिक प्रयासों में राजभाषा विभाग की माननीय सचिव जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिन वरिष्ठ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अथक परिश्रम किया है वे सभी बधाई के पात्र हैं।

निशुल्क पाइए, लीला प्रबोध, प्रवीण एवं प्राज्ञ पाठ्यक्रमों की सी डी !!

सूचना अधिकार अधिनियम 2005  के तहत सी डेक से प्राप्त जानकारी के अनुसार लीला प्रबोध, प्रवीण एवं प्राज्ञ पाठ्यक्रमों की सी डी'ज़ अब निशुल्क मिल सकेंगी!!  सी डेक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  राजभाषा विभाग अथवा केन्द्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान से लिखित अनुरोध किए जाने पर उपर्युक्त पाठ्यक्रमों की सी डी'ज़ निशुल्क प्राप्त हो सकेंगी !! 

Mar 20, 2011

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ

Mar 13, 2011

सुनामी को सर्वनाशी या महाविनाशी कहना चाहिए!!

जापान में भूकंप और सुनामी से जो कुछ हुआ है उसकी कल्पना से भी डर लगता है. सागर का संहार देखकर आदमी को अपने अस्तित्व का एहसास करना होगा और प्रकृति की परम सत्ता को स्वीकारना होगा. हमारा विज्ञान प्रकृति या ब्रह्मांड की विशालता के समक्ष अज्ञान भर है. बस इतना जरूर सोचना चाहिए कि क्या हिंदी में सुनामी को कुछ और नहीं कहा जा सकता? सु से अच्छे का बोध होता है, प्रलयंकारी सुनामी को 'अच्छे नाम वाली'  तो नहीं ही कहा जाना चाहिए.

सुनामी को सर्वनाशी, महाविनाशी, कुनामी अथवा क्रूरनामी कहने में क्या हर्ज़ है!!

Mar 2, 2011

दो वर्ष तक होती है पोस्टल ऑर्डर की वैधता।

एक जमाने में पोस्टल ऑर्डर पर मुद्रित होता था कि इसकी वैधता जारी किए जाने की तिथि से छह माह तक है। आजकल ऐसा कोई निर्देश पोस्टल ऑर्डर पर मुद्रित नहीं होता। डाक विभाग का इंटरनेट पर उपलब्ध मैन्युअल अपने मूल रूप में है और उसमें भी यही दर्ज़ है कि पोस्टल ऑर्डर की वैधता मात्र छह माह तक है तथा अतिरिक्त कमीशन देने पर इसे जारी किए जाने की तारीख से एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।    
वास्तविकता यह है कि डाक विभाग द्वारा दिनांक: 25-09-1995 को जारी डी.ओ.नं. 15-6/88-पी ओ द्वारा भारतीय पोस्टल ऑर्डर की वैधता जारी किए जाने की तिथि से दो वर्ष तक की जा चुकी है। दो वर्ष की अवधि के बाद अतिरिक्त कमीशन के डाक टिकट पोस्टल ऑर्डर के पीछे लगाए जाने पर यह तीसरे वर्ष के लिए भी वैध हो जाता है।

Feb 22, 2011

युनाइटेड इंडिया के हिंदी अधिकारियों की कार्यशाला : केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण उपसंस्थान, चेन्नै की एक और उपलब्धि







केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण उपसंस्थान, चेन्नै के लीला हिंदी कंप्यूटर केंद्र में दिनांक 21.02.2011 से 22.02.2011 तक युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कं0 लि0 के देश के विभिन्न प्रांतों से आए हिंदी अधिकारियों के लिए "हिंदी एवं इंडिक यूनिकोड" विषय पर दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश के 21 क्षेत्रीय कार्यालयों से आए प्रतिभागियों ने निम्नलिखित विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया-

1. हिंदी एवं इंडिक यूनिकोड परिचय एवं विभिन्न विंडोज में सक्रियता,

2. कंप्यूटर हार्डवेयर-सॉफ्टवेर एवं इंडिक के साथ विंडोज इन्स्टालेशन,

3. हिंदी ई-लर्निंग एवं एवं भारतीय भाषाओं में ई-मेल,

4. एम एस ऑफिस,(वर्ड, एक्सेल व पावर पाइंट ) में इंडिक एवं हिंदी यूनिकोड का प्रयोग,

5. विभिन्न यूनिकोड एवं लिपि परिवर्तक

लगभग 25 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया। साथ ही उन्होंने और अधिक प्रेक्टिकल्स व अभ्यास के लिए समय दिए जाने तथा विंडोज एक्स पी तथा विंडोज 2000 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कुछ कंप्यूटरों की भी उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का सुझाव दिया।

कार्यशाला का उद्घाटन युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश मुख्यालय के महाप्रबंधक ने किया तथा व्याख्याता थे श्री अजय मलिक, श्री ई गुरूप्रसाद तथा श्रीमती प्रतिभा मलिक।


  

Feb 20, 2011

तमिलनाडु जितनी ईमानदारी हिंदी के प्रति कहीं नहीं है

मैं एक दिल्ली में रहने वाले ऐसे सज्जन को जानता हूँ जो हमेशा किसी भी सुधारात्मक प्रक्रिया की प्रतिक्रिया में रटा-रटाया जवाब देते हैं -"अरे साहब, ऐसा करने से तमिलनाडु में हंगामा हो जाएगा।" उनके इस उत्तर से उनका कितना हित होता है ये तो वे ही बता सकते हैं मगर इससे हिन्दी का तो कोई हित होता मुझे नज़र नहीं आता। मुझे हैरानी होती है कि हिन्दी के प्रचार-प्रसार का तथाकथित बीड़ा उठाने वाले लोग तमिलनाडु में हिंदी के नाम से इतने अधिक क्यों डरते हैं?

आज पदमश्री डॉ रामासामी जी से एक बार फिर मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पिछले कई वर्षों से वे सचिव, भारत सरकार के पद पर आसीन हैं और आज भी उनकी सरलता मन मोह लेती है। एक महान वैज्ञानिक के साथ-साथ वे संस्कृत के प्रकांड पंडित कहे जा सकते हैं। उन्होंने केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान यानी सी एल आर आई, चेन्नई में कई वर्षों तक  बड़े-बड़े वैज्ञानिकों के लिए हिंदी भाषा का प्रशिक्षण आयोजित करवाया। मुझे और श्रीमती प्रतिभा मलिक को वह प्रशिक्षण चलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  यह प्रशिक्षण कई अर्थों में लीक से हटकर था। देश भर में यह दूसरा प्रशिक्षण केंद्र था जहां हिंदी भाषा का प्रशिक्षण कंप्यूटर-इन्टरनेट और एल सी डी प्रोजेक्टर के माध्यम से चला।

उल्लेखनीय है कि हमारे देश में सबसे पहला कंप्यूटर-प्रोजेक्टर आधारित हिंदी भाषा प्रशिक्षण केंद्र भी वर्ष 2001 में चेन्नई में ही शुरू हुआ था और इसे शुरू करने सौभाग्य भी संयोग से मुझे ही प्राप्त हुआ। चेन्नई में एक जगह है पल्लीकर्णी और वहाँ एक बहुत बड़ा परिसर है- एन आई ओ टी का... इसी परिसर में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एक छोटा सा कार्यालय और भी है -आई सी एम ए एम जिसे हम लोग इकमाम भी कहते हैं, यह वही कार्यालय है जहां हिंदी भाषा का पहला कंप्यूटर-एल सी डी प्रोजेक्टर आधारित सरकारी प्रशिक्षण केंद्र चला। उसके बाद सी एल आर आई... फिर आई आई टी मद्रास...बी ई एल मद्रास...ई टी डी सी और फिर राजाजी भवन, बेसंट नगर,  मद्रास...

क्या देश में तमिलनाडु के बाहर  किसी शहर में कोई और ऐसी जगह है जहां हिन्दी शिक्षण योजना के हिन्दी भाषा के कंप्यूटर-इन्टरनेट-एलसीडी प्रोजेक्टर आधारित इतने सारे केंद्र बिना किसी बाधा के चले हों?  

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि हिन्दी प्राध्यापकों के मामले में माननीय मद्रास उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने अप्रेल 2009 में याचिकाकर्ता श्रीमती प्रतिभा मलिक को निर्देश दिया कि मामला हिन्दी प्राध्यापकों से संबन्धित है अत: क्यों न बहस भी हिन्दी में की जाए। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह था कि खंडपीठ के दोनों माननीय न्यायाधीशों और याचिकाकर्ता में से  किसी की भी मातृभाषा हिन्दी नहीं थी। देश के इतिहास में पहली बार 9 अप्रेल 2009 को मद्रास उच्च न्यायालय में लगभग 10 मिनट तक हिन्दी  में बहस हुई और उसके बाद मिश्रित भाषा में। 

इतना सब होने के बाद भी कहीं कोई समस्या नहीं हुई कोई हंगामा नहीं हुआ। वर्ष 2006-07  में मदुरै में राजभाषा हिन्दी के कार्यक्रमों में 250 से 300 तक प्रतिभागी शामिल हुए और तीन स्थानीय टीवी चैनलों ने उस कार्यक्रम को रिकार्ड किया। कोई हंगामा नहीं हुआ।

इतने पर भी अगर कोई हिन्दी के बहाने तमिलनाडु पर अंगुली उठाता है तो वह अपेक्षा से कम ईमानदार है। सच्चाई यह है कि तमिलनाडु जितनी ईमानदारी हिंदी के प्रति देशभर में कहीं नहीं है।

-अजय मलिक

Feb 16, 2011

हिंदी और मलयालम में आन फ़िल्म का एक गीत

तुझे खो दिया हमने पाने के बाद हो – 2

तेरी याद आई… तेरी याद आई- तेरे जाने के बाद
तेरी याद आई
तुझे खो दिया हमने

मिला था ना जब तक जुदाई का गम
मोहब्बत का मतलब ना समझे थे हम
तड़पने लगे तीर खाने के बाद तड़पने लगे
तड़पने लगे तीर खाने के बाद
तेरी याद आई… तेरी याद आई- तेरे जाने के बाद
तेरी याद आई
तुझे खो दिया हमने


निगाहों में अब तू सामने लगा
तेरा नाम होठों पे आने लगा
हुए हम तेरे एक ज़माने के बाद
हुए हम तेरे
हुए हम तेरे एक ज़माने के बाद
तेरी याद आई… तेरी याद आई- तेरे जाने के बाद
तेरी याद आई
तुझे खो दिया हमने


मोहब्बत मिली और तू खो गया तू खो गया
ओह बदलते ही किस्मत यह क्या हो गया क्या हो गया
खुशी छिन गयी दिल लगाने के बाद
खुशी छिन गयी
खुशी छिन गयी दिल लगाने के बाद
तेरी याद आई… तेरी याद आई- तेरे जाने के बाद
तेरी याद आई

തുജ്ഹെ   ഖോ ഡിയ ഹംനേ പാനേ കെ ബാത്‌ ഹോ– 2

തെറി യാത് ആയി… തെറി യാത് ആയി- ടേറെ ജാനേ കെ ബാത്‌
തെറി യാത് ആയി
തുജ്ഹെ ഖോ ഡിയ ഹംനേ


മില ത ഞ ജബ് ടക്‌ ജൂഡാി ക ഗം
മോഹബ്ബത്‌ ക മാത്ലബ് ഞ സാംച്േ തെ ഹം
താടപ്നേ ലാജ് തീര്‍ ഖാനെ കെ ബാത്‌ താടപ്നേ ലാജ്
താടപ്നേ ലാജ് തീര്‍ ഖാനെ കെ ബാത്‌
തെറി യാത് ആയി… തെറി യാത് ആയി- ടേറെ ജാനേ കെ ബാത്‌
തെറി യാത് ആയി
തുജ്ഹെ ഖോ ഡിയ ഹംനേ



നികാഹോന്‍ മീന് അബ്‌ ടു സാമാനെ ലാക
ടെറാ നാം ഹോത്ോണ് പെ ആനെ ലാക
ഹ്യൂയേ ഹം ടേറെ ഏക് സേമാനേ കെ ബാത്‌
ഹ്യൂയേ ഹം ടേറെ
ഹ്യൂയേ ഹം ടേറെ ഏക് സേമാനേ കെ ബാത്‌
തെറി യാത് ആയി… തെറി യാത് ആയി- ടേറെ ജാനേ കെ ബാത്‌
തെറി യാത് ആയി
തുജ്ഹെ ഖോ ഡിയ ഹംനേ


മോഹബ്ബത്‌ മിലി ഔര്‍ ടു ഖോ ഗായാ ടു ഖോ ഗായാ
ഓ ബദല്‍ടെ ഹി കിസ്മറ്റ് യ് ക്യാ ഹോ ഗായാ ക്യാ ഹോ ഗായാ
ഖൂശി ച്ചിന്‍ ഗായി ഡില്‍ ലകാണെ കെ ബാത്‌
ഖൂശി ച്ചിന്‍ ഗായി
ഖൂശി ച്ചിന്‍ ഗായി ഡില്‍ ലകാണെ കെ ബാത്‌
തെറി യാത് ആയി… തെറി യാത് ആയി- ടേറെ ജാനേ കെ ബാത്‌
തെറി യാത് ആയി

Feb 9, 2011

मान जब हार लेता हूं तभी उम्मीद दिखती है

एक ग़ज़ल या गीत मुझे ई मेल से अग्रेषित होकर आया है. रचयिता का नाम नहीं दिया गया है. मुझे भी रचनाकार का पता नहीं है लेकिन इसे पढ़ना अच्छा लगा आप भी अपनी अवश्य राय दें -

कभी मिलती हैं मांगे से, कभी बिन चाह मिलती हैं,
अजब है ज़िन्दगी, हर मोड़ पर दो राह मिलती हैं..

चलूं गर राह पर दिल की, तो मिलती ठोकरें हर दम,
बढ़ाऊं होश से कदमों को तो भी है मिले बस ग़म,

जलाकर रूह को, दिल से निकलती आह चलती हैं,
अजब है ज़िन्दगी, हर मोड़ पर दो राह मिलती हैं..

मोहब्बत उनसे करते हैं, बड़ी मुश्किल से बतलाया,
सुना इनकार जो, दिल को बड़ी मुश्किल से समझाया,

मगर उन ही से टकराती मेरी हर राह चलती है,
अजब है ज़िन्दगी, हर मोड़ पर दो राह मिलती हैं..

ज़रूरत से कभी दे ज़्यादा, वो विश्वास देता है,
कभी बस भूख देता है, उबलती प्यास देता है,

बढ़ाऊं या मैं रोकूं जो दुआ में बांह चलती हैं..
अजब है ज़िन्दगी, हर मोड़ पर दो राह मिलती हैं..

मान जब हार लेता हूं तभी उम्मीद दिखती है,
कई रमज़ान गुज़रें साथ तब इक ईद दिखती है,

मनाऊँ मौत को तो जीने की फिर चाह पलती है,
अजब है ज़िन्दगी, हर मोड़ पर दो राह मिलती हैं..

कभी मिलती हैं मांगे से, कभी बिन चाह मिलती हैं,
अजब है ज़िन्दगी, हर मोड़ पर दो राह मिलती हैं..

Feb 8, 2011

यह शोक की घड़ी है

                                                                                                                                                                 श्री केवल कृष्ण के साथ स्वर्गीय शमशेर अहमद खान    

                                                                                                       
          
एक सहकर्मी मित्र श्री शमशेर अहमद खान के असामयिक निधन पर हम सब शोकग्रस्त हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक श्री शमशेर अहमद खान अब हमारे बीच नहीं रहे।  

Feb 7, 2011

मूल्यांकन रिपोर्ट

राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय की वेब साइट से साभार

Click to launch the full edition in a new window
Self Publishing with YUDU