Sep 30, 2011

एक प्रश्नपत्र राजभाषा से संबंधित


राजभाषा प्रतियोगिता : 2011

नोट : प्रश्न - 1 से 25 तक अनिवार्य हैं तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न - 26 में हिंदी में अनुवाद हेतु 5 अँग्रेजी टिप्पणियाँ दी गई हैं। प्रत्येक टिप्पणी के लिए 2 अंक हैं तथा यह प्रश्न 10 अंक का है। प्रश्न - 27 में पाँच विषय दिए गए हैं जिनमें से किसी एक विषय पर हिंदी में निबंध लिखिए। यह प्रश्न 15 अंक का है।

समय 1 घंटा
पूर्णांक – 50

1- राजभाषा किसे कहते हैं ? (1X25=25)

राजकाज की भाषा को / उत्तर भारतीय जनता की भाषा को / निजी पत्राचार की भाषा को / संस्कृत को

2- तारामणि, चेन्नई में किसकी नींव स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री ने रखी थी ?

सीएसआईआर / गणित संस्थान / होटल प्रबंधन संस्थान/ एन टी एच

3- हिन्दी शिक्षण योजना कब प्रारम्भ हुई?

1952 / 1960 / 1976 / 1955

4- राजभाषा नियम किस वर्ष बनाए गए?

1953 / 1959 / 1975 / 1976

5- हिन्दी के प्रशिक्षण की अनिवार्यता से संबंधित राष्ट्रपति जी के आदेश कब पारित हुए?

1960 / 1965 / 1970 / 1975

6- इनमें से संविधान का कौन सा अनुच्छेद राजभाषा से संबंधित नहीं है?

120/ 210 / 343 / 356

7- केंद्रीय हिन्दी संस्थान किस मंत्रालय के अधीन है?

शिक्षा मंत्रालय / विधि मंत्रालय / गृह मंत्रालय / मानव संसाधन विकास मंत्रालय

8- दक्षिण में केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो कहाँ है ?

हैदराबाद / बेंगुलुरु / विशाखापत्तनम/ वेल्लूर

9- तमिलनाडु राज्य पर किस का विस्तार नहीं है?

राजभाषा नियम 1976 / राजभाषा अधिनियम 1963 / राजभाषा संकल्प 1968 / संसदीय राजभाषा समिति के प्रतिवेदन

10- राजभाषा नियम 1976 के नियम 3(3) के तहत किसके साथ अँग्रेजी में पत्राचार किया जाता है?

ग क्षेत्र की राज्य सरकारों के साथ / केनरा बैंक के साथ / इंडियन बैंक के साथ / इन सभी के साथ

11- नियमानुसार ग क्षेत्र में स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों के बोर्ड, नामपट्ट आदि किस रूप में बनवाए जाने चाहिए?

द्विभाषी में / त्रिभाषी में / केवल अँग्रेजी में / हिन्दी तथा क्षेत्रीय भाषा में

12- राजभाषा नियमों के अनुसार लक्षद्वीप को किस क्षेत्र में रखा गया है?

ख / ग / छ / क

13- हिन्दी भाषी राज्य किस क्षेत्र में आते हैं?

क ख / क ग / क / ख

14- ग क्षेत्र की राज्य सरकारों को केंद्रीय सरकार के कार्यालयों से किस भाषा में पत्र भेजे जाने का प्रावधान है?

हिन्दी तथा अँग्रेजी में / क्षेत्रीय भाषा तथा अँग्रेजी में / केवल अँग्रेजी में / केवल तमिल में

15- कैसे पत्रों का उत्तर केवल हिन्दी में देना अनिवार्य है?

हिन्दी में लिखे गए / हिन्दी में लिखे गए अथवा हिन्दी में हस्ताक्षरित / हिन्दी तथा अँग्रेजी में लिखे गए / सभी प्रकार के

16- संघ की राजभाषा हिंदी विधिवत कब से बनी?

1949 से / 1950 से / 1951 से / 1952 से

17- संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में कब स्वीकार किया?

    15 अगस्त 1947 को / 14 सितंबर 1949 को / 26 जनवरी 1950 को / 12 जुलाई 1952 को

18- केरल राज्य की राजभाषा क्या है?

तमिल तथा अँग्रेजी / तमिल तथा हिंदी / तमिल / अँग्रेजी तथा मलयालम

19- इनमें से कौन हिंदी के साहित्यकार नहीं हैं ?

अज्ञेय /सूरदास / करुणानिधि / पंत

20- गुरुवायूर कहाँ स्थित है?

तारामणी में / तिरुवन्मियूर में / कानगम में/ तृश्शूर में

21- ग क्षेत्र के लिए हिंदी पत्राचार का लक्ष्य कितने प्रतिशत है?

45 / 50 / 55 / 60

22- कोल्हापुर तथा नागपुर किस भाषाई क्षेत्र में स्थित हैं?

ग क्षेत्र में / ख क्षेत्र में / क क्षेत्र में / अन्य

23- क क्षेत्र में कौन से राज्य नहीं आते ?

हरियाणा, पंजाब, अंडमान, छत्तीसगढ़

24- देवनागरी लिपि किसकी नहीं है?

नेपाली /हिन्दी / कोंकणी / गुरुमुखी

25- परमाणु ऊर्जा विभाग का मुख्यालय कहाँ है?

नई दिल्ली / लखनऊ / चेन्नई / मुंबई

26- निम्नलिखित का हिंदी में अनुवाद करें- (2X5=10)

1. Brief history of the case is as follows.

2. Explanation may be called for.

3. List of cases disposed of is placed below.

4. Timely compliance may be ensured.

5. Please sign in Hindi only.

27- किसी एक विषय पर हिंदी में निबंध लिखिए- (15)

क. संसदीय राजभाषा समिति

ख. तमिलनाडु में राजभाषा हिंदी का प्रसार

ग. हिंदी दिवस मनाने के लाभ

घ. कंप्यूटर और हिंदी

ङ. श्रीपद्मनाभास्वामी मंदिर

-अजय एम.

1 comment:

  1. महोदय
    कृपया उत्तर भी बताएं।

    ReplyDelete