Sep 14, 2013

आओ हिंदी दिवस मनाएँ

आओ हिंदी दिवस मनाएँ
आओ हिंदी को अपनाएं
हिंदी से दफ्तर चमकाएँ
आओ हिंदी दिवस मनाएँ

 
भेजें चिट्ठी या अनुमान
हिंदी में हों सारे काम
जग भर में हिंदी फैलाएँ
आओ हिंदी दिवस मनाएँ

 
आज्ञा, टिप्पण या आलेख
हिंदी में हों सब अभिलेख
हिंदी का परचम लहराएँ
आओ हिंदी दिवस मनाएँ


हिंदी में ईमेल करें  हम
सारे जग से मेल करें हम
हिंदी को अभिमान बनाएँ  
आओ हिंदी दिवस मनाएँ

 
हिंदी में पैगाम लिखेंगे
हिंदी में ही नाम लिखेंगे
आओ इसकी कसम उठाएँ
आओ हिंदी दिवस मनाएँ


 - अजय मलिक (c)
 

1 comment:

  1. हिंदी दिवस ही नही हिंदी वर्ष हिंदी दशक, हिदी शतक मनायें तब ही हिंदी अंग्रेजी का स्थान लेगी।

    ReplyDelete