Feb 4, 2011

प्रबोध पाठमाला के पाठों पर आधारित प्रश्न एवं उत्तर

TEXUAL QUESTION AND ANSWERS
1. गोपाल वर्मा कौन हैं ?

Ans. गोपाल वर्मा हिंदी प्राध्यापक हैं।

2. कविता कहाँ काम करती है ?

Ans. कविता गृह मंत्रालय में काम करती है।

3. कविता किस पद पर काम करती है ?

Ans. कविता सहायक के पद पर काम करती है।



4. अहमद कहाँ काम करता है ?

Ans. अहमद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में काम करता है।

5. शीला किसके साथ रहती है ?

Ans. शीला राधा के साथ रहती है।

6. अहमद कहाँ रहता है ?

Ans. अहमद तिलक नगर में रहता है।

7. दिनेश क्या करता है ?

Ans. दिनेश बी.ए में पढ़ता है।

8. शीला दोपहर का खाना कहाँ खाती है ?

Ans. शीला दोपहर का खाना केंटीन में खाती है।


9. शीला शाम को क्या सीखती है ?

Ans. शीला शाम को कम्प्यूटर सीखती है।

10. राधा कार्यालय कैसे जाती है ?

Ans. राधा कार्यालय कार से जाती है।

11. शीला सुबह कितने बजे उठती है ?

Ans. शीला सुबह छह बजे उठती है।

12. सरला के पति कहाँ काम करती है ?

Ans. सरला के पति पोलर कंपनी में मैनेजर हैं।

13. सरला की बेटियाँ क्या सीखती हैं ?

Ans. सरला की बेटियाँ कंप्यूटर और संगीत सीखती हैं।

14. सरला की बेटियाँ कहाँ पढ़ती हैं ?

Ans. सरला की बेटियाँ जवाहर विद्यालय में पढ़ती हैं।

15. सरला की बेटियाँ संगीत सीखने कब जाती हैं ?

Ans. सरला की बेटियॉं संगीत सीखने छ: बजे जाती हैं।

16. श्री वर्मा किस कार्यालय में हैं ?

Ans. श्री वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट में हैं।

17. वरुण क्या - क्या सीखता है ?

Ans. वरुण तैराकी और चित्रकारी सीखता है।

18. वरुण किस स्कूल में पढ़ता है ?

Ans. वरुण मार्डन स्कूल में पढ़ता है।

19. गणेशन की पत्नी का नाम क्या है ?

Ans. गणेशन की पत्नी का नाम लता है।

20. भूषण कौन है ?

Ans. भूषण रमेश का बेटा है।

21. रमेश जी के घर कौन आए हैं ?

Ans. रमेश जी के घर गोपाल और लता आए हैं।

22. भूषण कौन सा एलबम दिखाता है ?

Ans. भूषण अपने जन्म दिन का एलबम दिखाता है।

23. गणेशन किसे जन्म दिन पर बुलाते हैं ?

Ans.गणेशन रमेश, सीमा,और भूषण को जन्म दिन पर बुलाते हैं ।

24. जन्मदिन का कार्यकम कितने बजे है ?

Ans. जन्मदिन का कार्यकम सात बजे है ।

25. रंगनाथन देरी से आने के लिए क्या कहते हैं ?

Ans. रंगनाथन देरी से आने के लिए माफी मांगते हैं ।

26. सुषमा किस बात पर खुश होती है ?

Ans.जयश्री को स्वस्थ देखकर सुषमा खुश होती है ।

27. पना किससे बनाया जाता है ?

Ans. पना कच्चे आम से बनाया जाता है ।

28. सुषमा को कौन सा व्यंजन पसंद है ?

Ans. सुषमा को दक्षिण भारतीय व्यंजन पसंद है।

29. अरहर की दाल कहाँ ज़्यादा पसंद की जाती है ?

Ans. अरहर की दाल उत्तर प्रदेश में ज़्यादा पसंद की जाती है

30. ग्राहक ने क्या - क्या सामान खरीदा ?

Ans. ग्राहक ने टूथ पेस्ट, साबुन, कपड़े धोने का पाउडर आदि खरीदा ।

31. हमाम साबुन के साथ क्या मुफ्त मिलता है ?

Ans. हमाम साबुन के साथ एक साबुनदानी मुफ्त मिलती है ।

32. कपड़े धोने का सबसे अच्छा पाउडर कौन - सा है ?

Ans. कपड़े धोने का सबसे अच्छा पाउडर निरमा है ।

33. दुकानदार के यहाँ क्या नहीं मिलता ?

Ans. दुकानदार के यहाँ चाय नहीं मिलती ।

34. गर्मी में लोग कहाँ जाना चाहते हैं ?

Ans. गर्मी में लोग पहाड़ी स्थान पर जाना चाहते हैं ।

35. कौसानी किसका जन्म स्थान है ?

Ans. कौसानी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म स्थान है ।

36. भारत का स्विटजरलैंड किसे कहते हैं ?

Ans. भारत का स्विटजरलैंड कोसानी को कहते हैं ।

37. लेखक कोसानी कैसे जा रहे हैं ?

Ans. लेखक कोसानी टैक्सी से जा रहे हैं ।

38. लेखक अलमोडा किससे जा रहे है ?

Ans. लेखक अलमोडा टैक्सी से जा रहे हैं ।

39. पति - पत्नी अपने साथ क्या क्या चीज़ें ले जा रहे हैं ?

Ans. पति - पत्नी अपने साथ स्वेटर, ऊनी शाल छतरी आदि चीज़ें ले जा रहे हैं ।

40. मोहन को क्या तकलीफ है ?

Ans. मोहन को बुखार और खाँसी है ।

41. डॉक्टर सी.जी.एच.एस डिस्पेन्सरी जाने की सलाह क्यों देते हैं?

Ans. एक्सरे के लिए डॉक्टर सी.जी.एच.एस डिस्पेन्सरी जाने की सलाह देते हैं ।

42. डॉक्टर साहब मोहन को क्या खाने - पीने को कहते हैं ?

Ans. डॉक्टर साहब मोहन को फल, सब्जी,और दूध लेने को कहते हैं ।

43. मोहन को दवाऍं कब - कब देनी है ?

Ans. मोहन को दवाएं चार - चार घंटे के अंतराल में देनी है ।

44. आप किसका आँखों देखा हाल सुन रहे हैं?

Ans. हम भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे एक दिवसीय किकेट मैच का आँखों देखा हाल सुन रहे हैं।

45. भारत इंग्लैंड के कितने रनों का पीछा कर रहा है ?

Ans. भारत इंग्लैंड के 325 रनों का पीछा कर रहा है ।

46. लार्ड्स में कैसा दृश्य प्रतीत हो रहा है ?

Ans. लार्ड्स में लघु भारत का दृश्य प्रतीत हो रहा है ।

47. रेणु आजकल क्या सीख रही है ?

Ans. रेणु आजकल चित्रकारी सीख रही है ।

48. मीरा कौन-सा उपन्यास पढ़ रही है ?

Ans. मीरा भीष्म साहनी का तमस उपन्यास पढ़ रही है ।

49. मोहन कौन सी भाषा सीख रहा है ?

Ans. मोहन बंगला भाषा सीख रहा है ।

50. मोहन किसकी तैयारी कर रहा है ?

Ans. मोहन संगीत प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहा है ।

51. सब लोग पिकनिक पर कब और कहाँ जाएंगे ?

Ans. सब लोग पिकनिक पर अगले रविवार को सूरतकुंज जाएंगे।

52. सब लोग पिकनिक पर जाकर क्या क्या करेंगे ?

Ans. सब लोग पिकनिक पर जाकर घूमेंगे खेलेंगे और गाना गाएंगे।

53. मुखर्जी किस यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं ?

Ans. मुखर्जी नागपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।

54. शार्टहैंड को हिंदी में क्या कहते हैं ?

Ans. शार्टहैंड को हिंदी में आशुलिपि कहते हैं।

55. मुखर्जी विदेश क्यों नहीं जाना चाहते ?

Ans. अपने पिताजी के बीमार होने के कारण मुखर्जी विदेश नहीं जाना चाहते।

56. सब लोग किसकी शादी में जा रहे हैं ?

Ans. सब लोग राजीव की शादी में जा रहे हैं।

57. महिला संगीत में क्या क्या होगा ?

Ans. महिला संगीत में ढोलक बजेगी, गीत गाएंगे, नाचेंगे और मेहंदी लगेगी।

58. अनु और पार्थ शादी में क्या क्या पहनेंगे ?

Ans. शादी में अनु लहंगा पहेनेगी और पार्थ शेरवानी पहनेगा।

59. जूता छुपाई में क्या होता है ?

Ans. जूता छुपाई में दूल्हे की सालियाँ दूल्हे के जूते को छिपा देती हैं और पैसे मिलने पर ही जूते देती हैं।

60. विदाई तक कौन कौन रुक रहा है ?

Ans. विदाई तक माँ - बेटी दोनों रुक रही हैं।

61. राघव छुट्टियों में कहाँ – कहाँ गया ?

Ans. राघव छुट्टियों में मैसूर और हैदराबाद गया ।

62. हैदराबाद में इतनी हरियाली कैसे है ?

Ans. वृक्षारोपण के कारण हैदराबाद में इतनी हरियाली है।

63. राघवन ने मैसूर में क्या क्या देखा ?

Ans. राघवन ने मैसूर में महाराजा का पैलस, वृंदावन गार्डन,श्रीरंगपट्टणम आदि देखा।

64. श्रीरंगपट्टणम में देखने लायक क्या है ?

Ans. श्रीरंगपट्टणम में टीपू सुल्तान का किला और श्रीरंगनाथ का मंदिर देखने लायक हैं ।

65. मुंबई में बारिश कब होती है ?

Ans. मुंबई में जून से अगस्त तक बारिश होती है।

66. मुंबई में बारिश के दिनों में आने जाने में असुविधा क्यों होती थी ?

Ans. बारिश अधिक होने पर रेलवे लाइन पर पानी भर जाता था। बसें धीरे धीरे चलती थीं।


इससे बहुत असुविधा होती थी।


67. लेखिका का परिवार पिकनिक मनाने कहाँ जाता था ?

Ans. लेखिका का परिवार पिकनिक मनाने जुहू बीच जाता था।

68. दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला कब और कहाँ लगता है ?

Ans. दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से प्रगति मैदान में लगता है।

69. इस मेले में किन किन देशों ने भाग लिया ?

Ans. इस मेले में चीन, जापान, कोरिया आदि देशों ने भाग लिया।


70. कौन से पैवेलियन में इलैक्ट्रानिक सामान मिल रहा है ?

Ans. जापानी पैवेलियन में इलैक्ट्रानिक सामान मिल रहा है।

71. जम्मू - कश्मीर के पैवेलियन में क्या - क्या मिल रहा था ?

Ans. जम्मू-कश्मीर के पैवेलियन में कश्मीरी कढ़ाई के गरम सूट, शालें, फर्नीचर आदि मिल रहे थे।

72. बीरबल ने किस फूल को सबसे सुंदर बताया ?

Ans. बीरबल ने कपास के फूल को सबसे सुंदर बताया।

73. पाठ में कौन - सा दूध सर्वश्रेष्ठ बताया गया है ?

Ans. पाठ मे माँ का दूध सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।

74. बीरबल के अनुसार पान के पत्ते की क्या विशेषता है ?

Ans. बीरबल के अनुसार पान का पत्ता पूजा में काम आने के साथ-सात रिश्तेदारों और मेहमानों का स्वागत करने के भी काम आता है।

75. संसार में सबसे ज़्यादा मिठास किसमें है?

Ans. संसार में सबसे ज़्यादा मिठास ज़ुबान में है।

76. बीरबल ने सर्वश्रेष्ठ राजा किसे माना और क्यों ?

Ans. बीरबल ने सर्वश्रेष्ठ राजा इंद्र को माना । क्योंकि इंद्र वर्षा के देवता है और वर्षा से ही जीव-जंतु जीवित रहते हैं।


77. लेखक ने जयपुर में क्या - क्या देखा ?

Ans. लेखक ने जयपुर में हवामहल, जंतर-मंतर आदि देखा।

78. राजपूतों की क्या विशेषता है ?

Ans.अपनी आन, बान और शान बनाए रखना राजपूतों की विशेषता है।


79. राजस्थान को पहले किस नाम से जाना जाता था ?

Ans. राजस्थान को पहले राजपुताना के नाम से जाना जाता था

80. रामदीन पटेल का घर कहाँ है ?

Ans. रामदीन पटेल का घर रतनपुर गाँव में है।

81. नीम के पेड़ के नीचे कौन सी महिलाएँ बैठी थीं ?

Ans.नीम के पेड़ के नीचे भाग्यलक्ष्मी, समृद्धि और शांति बैठी थीं।


82. सुशीला ने किस महिला को घर आने का निमंत्रण दिया ?

Ans सुशीला ने शांति को घर आने का निमंत्रण दिया।

83. सुशीला की सास किसे बुलाना चाहती थी ?

Ans सुशीला की सास समृद्धि को बुलाना चाहती थी।

84. सुशीला ने शांति को ही भोजन का निमंत्रण क्यों दिया ?

Ans.सुशीला जानती थी कि शांति रहेगी तो सुख और समृद्धि अपने आप आ


जाएगी। इसलिए उसने शांति को बुलाया।


85. जब फसल कटती है तो किसान क्या करते हैं ?

Ans.जब फसल कटती है तो किसान नई फसल से ईश्वर को भोग लगाते हैं।

86. लोग खुशियाँ कब मनाते हैं ?

Ans. त्यौहारों के आने पर लोग खुशियाँ मनाते हैं।

87. कौन गरीबों को दान देते हैं ?

Ans. जो अमीर होते हैं वे गरीबों को दान देते हैं।

88. होली का त्यौहार कब आता है ?

Ans. जब वसंत का मौसम शुरु होता है तब होली का त्यौहार आता है।

89. भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं ?

Ans. पाकिस्तान, चीन, बंगला देश ,भूटान, नेपाल, श्रीलंका आदि देश भारत के पड़ोसी देश हैं।

90. भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं ?

Ans. भारत में 28 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

91. त्यौहारों की विशेषताएं बताइए ?

Ans.त्यौहारों से भाईचारा, उत्साह और जीवन में नवीनता आती है।

92. भारत तीन तरफ से किससे घिरा हुआ है ?

Ans. भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है।

93. भारत में कौन कौन से धर्मों के लोग रहते हैं ?

Ans. भारत में हिंदू, मुसलमान, ईसाई, बौद्ध, जैन आदि धर्मों के लोग रहते हैं।


94. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सा राज्य सबसे बड़ा है ?

Ans. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान राज्य सबसे बड़ा है।

95. भारत में लगभग कितनी भाषाऍं बोली जाती हैं ?

Ans. भारत में लगभग 650 भाषाऍं बोली जाती हैं।

96. औद्योगिक कांति के बाद हमारा जीवन कैसा हो गया है ?

Ans. औद्योगिक कांति के बाद हमारा जीवन सुख - सुविधाओं से भर गया है।

97. सरकारी कर्मचारियों में क्या विशेषता होनी चाहिए ?

Ans. सरकारी कर्मचारियों को अनुभवी,कार्यकुशल और निष्ठावान होना चाहिए।

98. दफ़तर में काम को सुचारु रुप से चलाने के लिए हमारी सोच कैसी होनी चाहिए ?

Ans. दफ़तर में काम को सुचारु रुप से चलाने के लिए हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए।

99. अपने साथियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए ?

Ans. अपने साथियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अपनत्व और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment