Jan 4, 2016

पारंगत सहायक सामग्री भाग-2

[ राजभाषा विभाग द्वारा प्रारम्भ किए गए नए पाठ्यक्रम 'पारंगत' के लिए सहायक सामग्री चेन्नै की वरिष्ठ  प्राध्यापक श्रीमती रमा पिच्चू अयंगार ने तैयार की है। मुझे  पूरी आशा है कि यह सामग्री पारंगत पाठ्यक्रम के परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। आपके सुझावों का स्वागत है। ]

Page 24
पदों का सृजन
Creation of posts
इस कार्यालय में कुछ पदों का सृजन होना है।
चरित्र एवं पूर्ववृत
Character and antecedents
श्री......... की चरित्र तथा सत्यापन रिपोर्ट भेजें/तैयार है
वेतनमान
Pay scale
निदेशक का वेतनमान ....... है।
वक्दीतकण
Classification
पदों का वर्गीकरण करें ।
आवश्यक अर्हताएं
Essential qualifications
वैज्ञानिक होने के लिए आवश्यक अर्हताएँ अपेक्षित हैं।
अनुभव
Experience
इस पद के लिए तीन साल का अनुभव आवश्यक है।
प्रतिनियुक्ति
Deputation
श्री........... प्रतिनियुक्ति पर हैं।
सत्यापन
Verification
कृपया सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र भेजें
चयन पद
Selection post
इस कार्यालय में दो चयन पद खाली हैं।
पृतक करना
To segregate
ड़ाक को पृथक करें / किया जाए।
स्थानापन्न
Officiating
इस कार्यालय के श्री....... स्थानापन्न अधिकारी हैं।
वरिष्ठता
Seniority
कृपया सहायक पद की वरिष्टता सूची भेजें।
नियमन
Regulation
नियमन का अनुपालन करें।
 परिवीक्षा
Probation
श्री ........ परिवीक्षा पर हैं।
दिहाड़ी मजदूर
Daily Wager
श्री....... दिहाड़ी मजदूर हैं।
सिक्तियाँ
Vacancies
इस कार्यालय में सहायक पद की दस रिक्तियाँ हैं।
अतिरिक्त कर्मचारी
Surplus Employee
इस कार्यालय में कोई अतिरिक्त कर्मचारी नहीं है।
अर्हक सेवा
Qualifying Service
श्री........ की अर्हक सेवा पर विचार करें।
वांछनीय योगयताएं
Desirable Qualifications
इस पद के लिए दो साल का अनुभव वांछनीय योग्यता है।
भर्ती पद्धति
Procedure of recruitment
भर्ती पद्धति लिखित परीक्षा पर आधारित होगी।
सीधी भर्ती
Direct Recruitment
श्री........ की नियुक्ति सीधी भर्ती पर हुई।
पदोन्नति
Promotion
श्री.......... की पदोन्नति हुई।
संवर्ग
Cadre
संवर्ग का पुनरीक्षण होगा।
पूर्ववर्ती सेवा
Previous service
श्री...... ....... की पूर्ववर्ती सेवा ली जाएगी।
चरित्र प्रमाणपत्र
Character certificate
श्री........ का चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापित किया गया।
भर्ति नियम
Recruitment Rules
कृपया भर्ती नियम देखें।
स्थायीकरण
Confirmation
श्री....... को स्थायीकरण आदेश जारी करें।
वार्षिक निष्पादन
Annual Performance
वार्षिक निष्पादन रिपोर्ट शीघ्र भेजें।
सामयिक समीक्षा
Periodical Reviews
परियोजना की सामयिक समीक्षा दि........ तक प्रस्तुत करें।
नियमित पद
Regular post
इस कार्यालय में सहायक का पद नियमित पद है।
सुरक्षित सूची
Reserve Panel
साक्षात्कार के बाद सुरक्षित सूची तैयार होगी।
नियुक्ति प्राधिकारी
Appointing Authority
नियुक्ति प्राधिकारी कृपया हस्ताक्षर करें।
श्रेणीकरण
Grading
उत्तर पुस्तिकाओं का श्रेणीकरण करें।
मूल्यांकन रिपोर्ट
Appraisal Report
मूल्यांकन रिपोर्ट में सभी कॉलम भरें।
पैनल की वैधता
Validity of panel
पैनल की वैधता छह महीने की होगी।
गैर चयन तरीका
Non Selection Method
गैर चयन तरीका से इस पद को न भरें।

पारंगत सहायक सामग्री :: अभ्यास

राजभाषा विभाग द्वारा प्रारम्भ किए गए नए पाठ्यक्रम 'पारंगतके लिए सहायक सामग्री चेन्नै की वरिष्ठ  प्राध्यापक श्रीमती रमा पिच्चू अयंगार ने तैयार की है। मुझे  पूरी आशा है कि यह सामग्री पारंगत पाठ्यक्रम के परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। आपके सुझावों का स्वागत है। ]

Page 25
(1)    (क)
सं.........
भारत सरकार
केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान
नई दिल्ली
दि......
सेवा मेः
जिला मेजिस्ट्रेट / कलेक्टर
काँचीपुरम जिला
तमिलनाडु

      विषयः   सहायक पद के उम्मीद्वार के चरित्र तथा पूर्ववृत सत्यापन की बाबत।
महोदय,
      मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि श्री......... (जन्म तिथि............), सहायक पद के उम्मीदवार हैं जिनका साक्ष्यांकन फार्म में विवरण भरकर इस पत्र के साथ संलग्न किया गया है।

      आपसे अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त उम्मीदवार के संबंध में कोई सूचना या इनके विरुद्ध प्रतिकूल नोटिस या अन्य कोई भी तथ्य उपलब्ध हो तो उन्हें शामिल करते हुए एक सांक्षिप्त रिपोर्ट इस कार्यालय को भेजें।

      अनुरोध है कि जाँच के पश्चात परिणाम को दर्ज करते हुए एक लिखित प्रमाण पत्र इस कार्यालय को आगे की कार्रवाई के लिए यथाशीघ्र भेजने का कष्ट करें।

भवदीय
प्रशासनिक अधिकारी
संलग्नक – यथोपरि


Nov 10, 2015

कई काम, कई वादे जो अधूरे हैं !!!

जी हाँ,
ऐसे कई काम और वादे हैं जो अधूरे हैं। इनमें सबसे ताज़ा है पारंगत पाठ्यक्रम की पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने का वादा... समय लगेगा इसमें। कोलकाता में समय मिलता है यदि दफ्तर में हूँ मगर अभी तक सही से रहने का प्रबंध नहीं हो पाया था। अब घर मिल गया है मगर बिजली का जुड़ाव बाकी है। अगले हफ्ते यह काम भी कराना है। जब कोलकाता में रहना है तो क्यों न सही से रहा जाए ! लैपटॉप बिना बिजली के कितनी देर चलेगा !

वैसे कभी-कभी अकीरा कुरोसोवा की लघु फिल्म " आ विलेज ऑफ वाटरमिल्स " की याद आती है तो सोचता हूँ- क्या वाकई बिना बिजली के नहीं रहा जा सकता है? खिड़कियों से इतनी तो रोशनी आ ही जाती है कि अपना साया नज़र आ सके! रात को थोड़ी देर मोमबत्ती जलाने से काम चल जाता है। सिर्फ मोबाइल चार्ज़ करने की समस्या के और कोई समस्या नहीं है बिना बिजली के...

कोलकाता में दिन जल्दी निकल आता है अत: सुबह पाँच- साढ़े पाँच बजे रोशनी से पूरा घर भर जाता है। खाना बाहर खाता हूँ...कुल्हड़ वाली पचास मिलिलीटरी चाय जो पाँच रुपए में मिलती है, दो कुल्हड़ के बिना तो होठ भी गीले नहीं होते...इस बात से खुंदक होती है कि कभी एक टके में गला तर कर देने वाली कोलकतिया चाय इतनी बेस्वादा कैसे हो गई!! पर हो गई तो हो गई...क्या कीजिएगा। फुटपाथ पर है तो और जब तक रसीली फुटपाथ पर चाय वालों का कब्ज़ा है तब तक बिन बारिश भी कोलकाता की सड़कों के किनारे हमेशा गीले रहने को विवश हैं।
मैगी के पीछे पड़ जाने वाली व्यवस्था कभी कोलकाता की फुटपाथ के भोजन का निरीक्षण-परीक्षण करने का साहस क्योंकर नहीं जुटा पाती? पता नहीं खाद्य-निरीक्षक बंधु कोलकाता की सड़कों पर कभी भी क्यों नहीं चलते...वैसे बिना चले भी कार-वार से भी सब दिखता है मगर काम के भार से थके निरीक्षकगण कोलकाता की सड़कों पर अगर चलते हैं तो भी निद्रा में चूर होते हैं।
मैं भी अक्सर दोपहर का भोजन फुटपाथियों से ही पाता हूँ। भारतीय हूँ तो सब डकार जाता हूँ। मैं विशुद्ध शाकाहारी हूँ बस इतना ही पंगा है। अवार्ड शवार्ड कभी कोई मिला नहीं इसलिए लौटाने वगैरा जैसे कई पंगों से बचा हुआ हूँ... वैसे लोग जानते हैं कि मैं कुछ भी लौटाने वालों में से नहीं हूँ...सच तो ये है कि जितने भी लौटाए गए हैं मैं बाइज्जत, बिना शर्त, पुरस्कार राशि सहित उन सभी को स्वीकारने को तैयार हूँ। सरकार चाहे तो ऐसे सभी पुरस्कारों को रखने के लिए एक छोटा दो-तीन मंज़िला घर भी साथ में दे सकती है। घर नहीं तो फ्लैट भी चलेगा। ऐसी छोटी-मोटी बातों से मुझे कोई एतराज़ नहीं है।  

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

चेन्नई में आज दिवाली है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश कुछ थमी है मगर किसी भी क्षण शुरू होने की पूरी-पूरी संभावना है। सुबह से ही पटाखे फोड़े जा रहे हैं। चेन्नई की दिवाली दिन में होती है। रात में दिये जलाने की परंपरा यहाँ कार्तिक पूर्णिमा के दिन है।
बहरहाल लंबे समय से कुछ लिखा नहीं था इसलिए सोचा क्यों न सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ पुन: प्रारम्भ करने का प्रयास किया जाए ! असल में ब्लॉग लिखने की जब शुरुआत की थी तब फ़ेस बुक या व्हाटएप्स वगैरा नहीं थे। अब अधिकांश समय ये नए अवतार छीन लेते हैं और ब्लॉग को ब्लॉक कर देते हैं। इस साल कोलकाता में हूँ...लगता है गोवा फिल्म समारोह (IFFI 2015) में भी जाना नहीं हो पाएगा।
बहरहाल आप दिवाली मनाइए, खुश रहिए और खूब मस्ती कीजिए।
ढेर सारी शुभकामनाओं सहित
अजय
चेन्नई से   

Sep 24, 2015

राजभाषा विभाग ने जारी किए नए पाठ्यक्रम पारंगत के नमूना प्रश्नपत्र -2

नए पाठ्यक्रम पारंगत का नमूना प्रश्नपत्र -2
 
 


Sep 18, 2015

राजभाषा विभाग ने जारी किए नए पाठ्यक्रम पारंगत के नमूना प्रश्नपत्र -1

नए पाठ्यक्रम पारंगत का नमूना प्रश्नपत्र -प्रथम

 

 


Sep 9, 2015

हिन्दी दिवस पर माननीय गृह मंत्री का संदेश



Aug 20, 2015

दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन :: कार्यक्रम


दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 से 12 सितंबर तक भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। विस्तृत कार्यक्रम के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

Jul 10, 2015

ऑनलाइन तिमाही प्रगति रिपोर्ट की भराई :: बलबीर सिंह भण्डारी

[पिछले कुछ वर्षों से हिन्दी के प्रगामी प्रयोग से संबंधित तिमाही प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन भरी एवं भेजी जा रही हैं। कई मित्रों की माँग रही है कि इस प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाने का प्रयास होना चाहिए। यहाँ इंडियन बैंक के सहायक प्रबंधक श्री बलबीर सिंह भण्डारी ऑनलाइन तिमाही प्रगति रिपोर्ट भरने की प्रक्रिया समझा रहे हैं। किसी भी दुविधा की स्थिति में उनसे सीधे संपर्क किया जा सकता है। ]
ऑनलाइन तिमाही प्रगति रिपोर्ट
Online QPR
राजभाषा विभाग की वेबसाइट rajbhasha.nic.in पर जाकर आप सूचना प्रबंधन प्रणाली पर क्लिक करें ।

Visit the website of Department of Official language and Click on the सूचना प्रबंधन प्रणाली on the rajbhasha.nic.in
 
 

तत्पश्चात आपको निम्नलिखित पृष्ठ प्रदर्शित किया जायेगा । नीचे New User का चयन करते हुए आगे बढ़ें ।

Thereafter the following page will be displayed to you. Proceed with the selection of “New user” option.
 

Jul 9, 2015

अब बोलकर हिंदी में लिखना हुआ बहुत आसान :: संजय कुमार शुक्ला

[एक फेसबुक मित्र संजय शुक्ला की एक पोस्ट साभार यहाँ दी जा रही है । आप भी इसे आजमा कर देखें ]

अब बोलकर हिंदी में लिखना हुआ बहुत आसान
इसकी प्रक्रिया
अब एंड्रायड स्मार्टफ़ोनों के जरिए निःशुल्क उपलब्ध गूगल हिंदी वाइस इनपुट उपकरण की सहायता से बोल कर हिंदी में लिखा जा सकता है और आमतौर पर सामान्य अखबारी लेखन 95 प्रतिशत से भी अधिक शुद्धता के साथ किया जा सकता है।  अपने एंड्रायड स्मार्टफ़ोन को आप डिक्टाफ़ोन की तरह उपयोग कर उसमें बोल कर अपने पीसी या लैपटॉप में सीधे लिख सकते हैं।  इसके लिए एक छोटा सा जुगाड़ करना होगा।  अपने एंड्रायड फ़ोन में गूगल डॉक्स इंस्टाल करें (प्ले स्टोर में जाकर Google docs सर्च करें)।  अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गूगल डॉक्स या गूगल ड्राइव (हिंदी में गूगल डिस्क) में जाएं और वहाँ एक नया फ़ाइल बनाएं या किसी पुरानी फ़ाइल को संपादन के लिए खोलें।  उदाहरण के लिए, इस फ़ाइल का नाम देते हैं – ‘हिंदी बोलकर टाइप करना अब अपने एंड्रायड मोबाइल में गूगल डॉक्स ऐप्प जो आपने इंस्टाल किया है उसे खोलें।  फिर उस फ़ाइल को खोलें जिसे आपने अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर खोला हुआ है (उदाहरण – ‘हिंदी बोलकर टाइप करनानामक फ़ाइल, थोड़ा नेविगेशन करें तो यह फ़ाइल दिख जाएगा)।  अब आप अपने मोबाइल पर बोलकर इस फ़ाइल में लिखना चालू करें।  जैसे जैसे आप बोलकर लिखते जाएंगे, आप देखेंगे कि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के गूगल डॉक्स के स्क्रीन पर भी रीयल टाइम में यह टाइप होता जा रहा है, जिसे आप आसानी से अपने की-बोर्ड की सहायता से संपादित कर सकेंगे।  (एंड्रायड में गूगल डॉक्स में एक फ़ाइल में बोलकर लिखा जा रहा है।  आप देखेंगे कि एंड्रायड गूगल डॉक्स में भी हिंदी वर्तनी जांच की बढ़िया सुविधा उपलब्ध है) (कंप्यूटर पर गूगल डॉक्स की उसी फ़ाइल को खोला गया है जिसमें हम मोबाइल में बोलकर लिख रहे हैं, और जो रीयल टाइम में अपडेट हो रहा है यानी हम अपने स्मार्टफ़ोन में बोलकर लिख रहे हैं और यहाँ कंप्यूटर पर खुले दस्तावेज़ में यह अपने आप टाइप हो रहा है।  वस्तुतः यह दस्तावेज़ मोबाइल में ही टाइप हो रहा है, परंतु प्रतीत हो रहा है कि वह यहाँ टाइप हो रहा है। कंप्यूटर पर आप इस दस्तावेज़ को बाद में आसानी से संपादित कर सकते हैं।) ध्यान दें कि अच्छे परिणामों के लिए निम्न आवश्यकताएं परिपूर्ण करना आवश्यक है –
1 – आपका स्मार्टफ़ोन थोड़ा उन्नत किस्म का हो यानी ड्यूअल कोर हो और एंड्रायड संस्करण 41 से आगे का हो,

2 –
आपके नेट कनेक्शन की गति पर्याप्त तेज हो यानी ब्रॉडबैण्ड या 3 जी हो और अबाधित हो क्योंकि यह जुगाड़ और वर्तमान में गूगल द्वारा बोलकर हिंदी टाइपिंग ऑनलाइन ही संभव है,

3 –
स्पष्ट और थोड़े तेज आवाज में बोलने का थोड़ा सा अभ्यास आवश्यक है ताकि आपकी आवाज को मशीन पहचान सके।  ध्यान रखें कि सभी आवाज को मशीन पहचान नहीं सकता –‘मुलायमीआवाज को तो यह शायद ही पहचाने, अलबत्ता लालुईआवाज को यह जरूर अच्छे से पहचान लेगा ।