Sep 24, 2015
राजभाषा विभाग ने जारी किए नए पाठ्यक्रम पारंगत के नमूना प्रश्नपत्र -2
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
9/24/2015 02:56:00 PM
0
comments
Sep 18, 2015
राजभाषा विभाग ने जारी किए नए पाठ्यक्रम पारंगत के नमूना प्रश्नपत्र -1
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
9/18/2015 03:16:00 PM
1 comments
Sep 9, 2015
हिन्दी दिवस पर माननीय गृह मंत्री का संदेश
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
9/09/2015 05:44:00 PM
0
comments
Aug 20, 2015
दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन :: कार्यक्रम
दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 से 12 सितंबर
तक भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। विस्तृत कार्यक्रम के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक
करें-
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
8/20/2015 05:05:00 PM
0
comments
Jul 10, 2015
ऑनलाइन तिमाही प्रगति रिपोर्ट की भराई :: बलबीर सिंह भण्डारी
[पिछले कुछ वर्षों से हिन्दी के प्रगामी प्रयोग से संबंधित तिमाही प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन भरी एवं भेजी जा रही हैं। कई मित्रों की माँग रही है कि इस प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाने का प्रयास होना चाहिए। यहाँ इंडियन बैंक के सहायक प्रबंधक श्री बलबीर सिंह भण्डारी ऑनलाइन तिमाही प्रगति रिपोर्ट भरने की प्रक्रिया समझा रहे हैं। किसी भी दुविधा की स्थिति में उनसे सीधे संपर्क किया जा सकता है। ]
ऑनलाइन तिमाही प्रगति रिपोर्ट
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
7/10/2015 04:01:00 PM
0
comments
Jul 9, 2015
अब बोलकर हिंदी में लिखना हुआ बहुत आसान :: संजय कुमार शुक्ला
[एक फेसबुक मित्र संजय शुक्ला की एक पोस्ट साभार यहाँ दी जा रही है । आप भी इसे आजमा कर देखें ]
2 – आपके नेट कनेक्शन की गति पर्याप्त तेज हो – यानी ब्रॉडबैण्ड या 3 जी हो और अबाधित हो – क्योंकि यह जुगाड़ और वर्तमान में गूगल द्वारा बोलकर हिंदी टाइपिंग ऑनलाइन ही संभव है,
3 – स्पष्ट और थोड़े तेज आवाज में बोलने का थोड़ा सा अभ्यास आवश्यक है ताकि आपकी आवाज को मशीन पहचान सके। ध्यान रखें कि सभी आवाज को मशीन पहचान नहीं सकता –‘मुलायमी’ आवाज को तो यह शायद ही पहचाने, अलबत्ता ‘लालुई’ आवाज को यह जरूर अच्छे से पहचान लेगा ।
अब बोलकर हिंदी में लिखना हुआ बहुत आसान
इसकी प्रक्रिया
अब एंड्रायड स्मार्टफ़ोनों के जरिए निःशुल्क उपलब्ध गूगल हिंदी वाइस इनपुट उपकरण की सहायता से बोल कर हिंदी में लिखा जा सकता है और आमतौर पर सामान्य अखबारी लेखन 95 प्रतिशत से भी अधिक शुद्धता के साथ किया जा सकता है। अपने एंड्रायड स्मार्टफ़ोन को आप डिक्टाफ़ोन की तरह उपयोग कर उसमें बोल कर अपने पीसी या लैपटॉप में सीधे लिख सकते हैं। इसके लिए एक छोटा सा जुगाड़ करना होगा। अपने एंड्रायड फ़ोन में गूगल डॉक्स इंस्टाल करें (प्ले स्टोर में जाकर Google docs सर्च करें)। अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गूगल डॉक्स या गूगल ड्राइव (हिंदी में गूगल डिस्क) में जाएं और वहाँ एक नया फ़ाइल बनाएं या किसी पुरानी फ़ाइल को संपादन के लिए खोलें। उदाहरण के लिए, इस फ़ाइल का नाम देते हैं – ‘हिंदी बोलकर टाइप करना’। अब अपने एंड्रायड मोबाइल में गूगल डॉक्स ऐप्प जो आपने इंस्टाल किया है उसे खोलें। फिर उस फ़ाइल को खोलें जिसे आपने अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर खोला हुआ है (उदाहरण – ‘हिंदी बोलकर टाइप करना’ नामक फ़ाइल, थोड़ा नेविगेशन करें तो यह फ़ाइल दिख जाएगा)। अब आप अपने मोबाइल पर बोलकर इस फ़ाइल में लिखना चालू करें। जैसे जैसे आप बोलकर लिखते जाएंगे, आप देखेंगे कि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के गूगल डॉक्स के स्क्रीन पर भी रीयल टाइम में यह टाइप होता जा रहा है, जिसे आप आसानी से अपने की-बोर्ड की सहायता से संपादित कर सकेंगे। (एंड्रायड में गूगल डॉक्स में एक फ़ाइल में बोलकर लिखा जा रहा है। आप देखेंगे कि एंड्रायड गूगल डॉक्स में भी हिंदी वर्तनी जांच की बढ़िया सुविधा उपलब्ध है) (कंप्यूटर पर गूगल डॉक्स की उसी फ़ाइल को खोला गया है जिसमें हम मोबाइल में बोलकर लिख रहे हैं, और जो रीयल टाइम में अपडेट हो रहा है – यानी हम अपने स्मार्टफ़ोन में बोलकर लिख रहे हैं और यहाँ कंप्यूटर पर खुले दस्तावेज़ में यह अपने आप टाइप हो रहा है। वस्तुतः यह दस्तावेज़ मोबाइल में ही टाइप हो रहा है, परंतु प्रतीत हो रहा है कि वह यहाँ टाइप हो रहा है। कंप्यूटर पर आप इस दस्तावेज़ को बाद में आसानी से संपादित कर सकते हैं।) ध्यान दें कि अच्छे परिणामों के लिए निम्न आवश्यकताएं परिपूर्ण करना आवश्यक है –

1 – आपका
स्मार्टफ़ोन थोड़ा उन्नत किस्म का हो – यानी ड्यूअल कोर हो और एंड्रायड संस्करण 4। 1 से आगे का हो,
2 – आपके नेट कनेक्शन की गति पर्याप्त तेज हो – यानी ब्रॉडबैण्ड या 3 जी हो और अबाधित हो – क्योंकि यह जुगाड़ और वर्तमान में गूगल द्वारा बोलकर हिंदी टाइपिंग ऑनलाइन ही संभव है,
3 – स्पष्ट और थोड़े तेज आवाज में बोलने का थोड़ा सा अभ्यास आवश्यक है ताकि आपकी आवाज को मशीन पहचान सके। ध्यान रखें कि सभी आवाज को मशीन पहचान नहीं सकता –‘मुलायमी’ आवाज को तो यह शायद ही पहचाने, अलबत्ता ‘लालुई’ आवाज को यह जरूर अच्छे से पहचान लेगा ।
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
7/09/2015 10:03:00 PM
0
comments
Jun 29, 2015
'पारंगत' के पाठ और अभ्यास की पाठ्य सामग्री :: शीघ्र
राजभाषा विभाग द्वारा एक नया पाठ्यक्रम "पारंगत" प्रारम्भ किया जा
रहा है। यह पाठ्यक्रम काफी उच्च स्तर का है और इसे प्राज्ञ पाठ्यक्रम के विस्तार
के रूप में भी जाना जा सकता है। पहले प्राज्ञ पाठ्यक्रम को "कार्यालयीन
पद्धति" भी कहा जाता था। कार्यालयीन पद्धति को पढ़ने के बाद गुनने की
प्रक्रिया पारंगत के जरिए परोसी जा रही है। यह एक बेहद सराहनीय प्रयास है मगर इसमें
थोड़ी और स्पष्टता की मांग, समय की जरूरत है।
समस्या सरकारी है, बस इसे असरकारी बनाए जाने की आवश्यकता है। प्रबोध, प्रवीण और प्राज्ञ के पाठ्यक्रमों में अनेक
त्रुटियाँ हैं जिनके संपादन और सुधार की आवश्यकता है। बहरहाल हिंदी सबके लिए का
प्रयास रहेगा की पहले पारंगत के पाठों की जानकारी असरकारी रूप से पाठकों को दे और
उसके बाद अभ्यास के लिए व्यावहारिक सामग्री उपलब्ध कराए। यदि संभव हुआ तो प्राज्ञ
पाठ्यक्रम में जो त्रुटियाँ हैं वे चाहे वर्तनी, व्यवहार या वैधानिक हों उन्हें सुधार के साथ पाठ-दर-पाठ
प्रकाशित किया जाएगा।
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
6/29/2015 08:22:00 AM
0
comments
कमेंट्स की स्वतन्त्रता का सवाल
जुलाई 2009 से शुरू हिन्दी सबके लिए का सिलसिला धीमी गति से ही सही मगर चलता रहा। शुरु में कई लोगों ने इसे बंद कराने का भरसक असफल प्रयास किया मगर ... ऐसा हो न सका। माननीय संसदीय राजभाषा समिति से दो बार सराहना पत्र प्राप्त हुए तो हिम्मत और बढ़ी। इस छोटे से चौखटे पर हिन्दी सीखने - सिखाने की उपयोगी सामग्री ही परोसने का प्रयास किया गया। पाठकों की प्रतिक्रिया पर किसी भी तरह की कोई बंदिश नहीं थी, मगर करीब छह माह पूर्व किसी अज्ञात खाली दिमाग शैतान का घर ने पहले कुछ विज्ञापनों के लिंक कमेंट्स बाक्स में डालने शुरू किए और उसके बाद कुछ अश्लील साइट्स को हिंदी सबके लिए के कमेंट्स बाक्स से लिंक करना शुरू कर दिया। परिणामत: कमेंट्स की स्वतन्त्रता बाधित करनी पड़ी। मुझे उम्मीद है कि जिसने भी यह सब किया वह शर्मिंदा होने वाला प्राणी तो हो ही नहीं सकता है।
आशा है कि गंभीर पाठक इस विवशता को अन्यत्र नहीं लेंगे।
-अजय मलिक
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
6/29/2015 08:04:00 AM
0
comments
Jun 14, 2015
अब 64 बिट के लिए भी :: टिबिल 4.1
निशुल्क फॉन्ट एवं लिपि परिवर्तक टिबिल TBIL 4.1 अब 64 बिट ऑपेरेटिंग सिस्टम्स के लिए भी उपलब्ध है। यह विंडोज़ एक्सपी एसपी3 से लेकर विंडोज 8 एवं 8.1 में भी काम करता है। 64 बिट वर्जन टिबिल 4.1 का आकार/साइज़ 8.46 एमबी है जबकि 32 बिट वर्जन टिबिल का आकार 5.94 एमबी है । इसे www.bhashaindia.com के डाउनलोड भाग से
निशुल्क डाउन लोड किया जा सकता है । विस्तृत विवरण नीचे दिया जा रहा है-
निशुल्क डाउन लोड किया जा सकता है । विस्तृत विवरण नीचे दिया जा रहा है-
TBIL (Transliteration Between Indian
Languages) Data Converter is a Desktop Application, which enables the user to
transliterate data of various File Types and Records of Database from any of ASCII/ISCII/UTF/Unicode/Phonetic
Formats.
Application supports transliteration
of all above stated Formats from one form to another form. It is basically
designed to support Transliteration between Indian Languages. It facilitates
user to select Source Language from 9 Indian Languages and Phonetic with
multiple input font combinations which gets transformed into any of Target
Language and Format.
Supported
|
Description
|
|
File Types
|
Word (.doc and .docx), Excel (.xls
and .xlsx), Text (.txt)
|
|
Database
|
SQL Database and Access (.mdb and
.accdb)
|
|
Languages
|
Hindi, Marathi, Gujarati, Tamil,
Telugu, Kannada, Punjabi, Malayalam, Bengali and Phonetic
|
|
Formats
|
ASCII, UTF, Unicode, ISCII
|
|
Software Required
|
Description
|
|
Operating System
|
Windows XP SP3/ Windows Vista/
Windows 7/ Windows 8
|
|
MS Office
|
2003/ 2007/ 2010/ 2013 (Only
required to convert MS Word and Excel Files)
|
|
Windows Installer 4.5
|
To download Click Here
|
|
.Net Framework 3.5 SP1
|
To download Click Here
|
|
• Compatible for Windows 8
• Compatible for Microsoft Office 2010 and 2013 File Formats
• Enhanced User Experience
• TBIL Support Extended for 64-Bit version (Separate Build for 32-Bit and 64-Bit Available)
सौजन्य: www.bhashaindia.com
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
6/14/2015 09:18:00 AM
1 comments
May 21, 2015
हिन्दी सीखने की एक और डगर
मित्रों
बहुत दिन हो गए,
कुछ किया नहीं
या यूं कहिए कि
कुछ हुआ नहीं
आज हिन्दी सीखने के
अपने पुराने रास्ते पर
चलते-चलते एक नई डगर मिली।
लिंक नीचे दिया है
आजमाने में क्या जाता है -
बहुत दिन हो गए,
कुछ किया नहीं
या यूं कहिए कि
कुछ हुआ नहीं
आज हिन्दी सीखने के
अपने पुराने रास्ते पर
चलते-चलते एक नई डगर मिली।
लिंक नीचे दिया है
आजमाने में क्या जाता है -
हिंदी सीखने की नई डगर
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
5/21/2015 09:40:00 PM
0
comments
Apr 24, 2015
छुट्टियों से जुड़े इस प्रश्न की वैधता और विश्वसनीयता कितनी है? चुने गए गए कितने उत्तर सही हैं?
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
4/24/2015 09:16:00 AM
0
comments
"पारंगत" उन सबके लिए जो वास्तव में हिंदी में काम कर सकते हैं !
वर्ष 1973 में गठित हिंदी शिक्षण योजना पुनरीक्षण समिति ने हिंदी अधिकारियों , हिंदी अनुवादकों, हिंदी भाषियों, हिंदी जानने वालों और उन सबके लिए जो वास्तव में हिंदी में काम कर सकते हैं, एक महत्वपूर्ण सिफ़ारिश की थी। इस सिफ़ारिश के अनुसार एक ऐसे व्यावहारिक हिन्दी पाठ्यक्रम की शुरुआत की जानी थी जो वास्तव में सरकारी कार्यालयों में हिन्दी में काम कर सकने वालों के लिए हो। इस पाठ्यक्रम में हिंदी का ज्ञान रखने वाले सभी सरकारी कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाना था बेशक उन्होंने हिन्दी विषय में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर उपाधि ही क्यों न प्राप्त की हो। वर्तमान प्राज्ञ पाठ्यक्रम का निर्माण वस्तुत: उसी सिफ़ारिश पर आधारित था मगर...
अब राजभाषा विभाग ने एक सकारात्मक पहल की है। एक नया पाठ्यक्रम "पारंगत" सबके लिए बनाया गया है। पाठ्य सामग्री की सही जानकारी तो नहीं है मगर आशा है कि यह पाठ्यक्रम त्रुटिमुक्त और व्यावहारिक होगा।
अब राजभाषा विभाग ने एक सकारात्मक पहल की है। एक नया पाठ्यक्रम "पारंगत" सबके लिए बनाया गया है। पाठ्य सामग्री की सही जानकारी तो नहीं है मगर आशा है कि यह पाठ्यक्रम त्रुटिमुक्त और व्यावहारिक होगा।
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
4/24/2015 09:13:00 AM
0
comments
Feb 19, 2015
राजभाषा विभाग वार्षिक कार्यक्रम 2015-16 जारी :: कैलेंडर वर्ष 2015 में हिंदी शिक्षण योजना समाप्त करना प्रस्तावित
राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015-16 में सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी में कामकाज के लक्ष्य निर्धारित करने से संबंधित वार्षिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
आमतौर पर यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 31 मार्च के आसपास जारी किया जाता है मगर इस वर्ष यह फरवरी में ही जारी कर दिया गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। माननीय गृह राज्य मंत्री जी द्वारा हस्ताक्षरित यह कार्यक्रम कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया गया है। कुछ महत्वपूर्ण बिंदू निम्नलिखित हैं-
संपूर्ण कार्यक्रम राजभाषा विभाग की वेबसाइट rajbhasha.gov.in से डाउन लोड किया जा सकता है। डाउन लोड लिंक नीचे दिया जा रहा है -

राजभाषा विभाग का वर्ष 2015-16 का वार्षिक कार्यक्रम
(सौजन्य राजभाषा विभाग )
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
2/19/2015 01:05:00 PM
0
comments
Feb 4, 2015
लीला प्रबोध ऑनलाइन परीक्षा के लिखित भाग की परीक्षा के 3 नमूना प्रश्न-पत्र
नमूना प्रश्न-पत्र -1
1. सुंदर
लिखावट में लिखिए –
ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह ट्रांस एशिया का एक यात्री विमान
क्रैश हो गया है। इस घटना में 9
लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं। विमान में कुल 58 लोग सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। 48 लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, यात्री विमान चीन से चला था और उसमें सवार 53 यात्रियों में से 31 टूरिस्ट थे। यात्रियों में 2 बच्चे भी शामिल थे। बुधवार सुबह विमान अचानक
ताइपे नदी में गिर गया। इस हादसे में 9 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। जबकि दर्जनों लोग अभी लापता बताए जा रहे
हैं।
2. निम्नलिखित
पैरा के आधार पर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
अच्छे ग्लोबल संकेतों
के चलते भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी ०.२५
फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। मिडवैâप और स्मॉलवैâप शेयरों में अच्छी
खरीदारी का रुझान है। ऑयल एंड गैस, मेटल, एफएमसीजी और फार्मा
शेयरों में आई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स १
फीसदी चढ़ गया है। हालांकि बैंकिंग, रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में
थोड़ा दबाव नजर आ रहा है। फिलहाल बीएसई का ३० शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स
४९ अंक की बढ़त के साथ २९०४९ के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
क. किसकी
खरीदारी से बाजार को
सहारा मिला है?
ख. बीएसई का कितने
शेयरों वाला इंडेक्स है?
ग. कौन-कौन
कितने फीसदी
की मजबूती के साथ क्या कर रहे हैं?
घ. कौन
से शेयरों
में दबाव नजर आ रहा है?
ङ. भारतीय शेयर बाजारों
में बढ़त देखने को क्यों मिल रही है?
3. निम्नलिखित
में से किसी एक पाठ का सारांश 10 हिंदी वाक्यों में लिखिए –
क. त्योहार
; ख. बिहू पर्व ग.
क्रिकेट मैच
4. निम्नलिखित
में से किसी एक विषय पर 10 वाक्य हिंदी में लिखिए –
क. तमिलनाडु
ख. हमारा देश ग. हिंदी
5. निम्नलिखित
में से किन्हीं 5 अंग्रेज़ी शब्दों को देवनागरी लिपि में लिखिए –
State, Organization, Train, Imagine, Union, President, Minister, Flight
1. सुंदर
लिखावट में लिखिए –
इंटरैक्टिव
मीडिया
के इस युग में उन माता-पिता
को सावधान हो जाने की आवश्यकता है जो अपने बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए या
उन्हें शांत करने के लिए टैबलेट, स्मार्टफोन या ई-बुक का
इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ऐसा करना उनके बच्चों के सामाजिक-भावनात्मक विकास के
लिए हानिकारक हो सकता है। अनुसंधानकर्ताओं
ने कई प्रकार के इंटरेक्टिव मीडिया की समीक्षा की और शैक्षणिक उपकरणों के तौर पर
उनके इस्तेमाल और विकास पर उनकी संभावित नकारात्मक भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण सवाल
खड़े किए है। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है
कि मोबाईल उपकरण का इस्तेमाल बच्चों को शैक्षणिक लाभ दे सकता है लेकिन यदि उन्हें
शांत करने के लिए इनका मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाए तो यह बच्चों के
सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
2. निम्नलिखित
पैरा के आधार पर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
संयुक्त
राष्ट्र की एक पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पांचवें सर्वाधिक
लोकप्रिय व्यक्ति बन गये हैं. वहीं, लोकप्रियता में शीर्ष पर माइक्रोसॉफ्ट के
संस्थापक बिल गेट्स हैं. सबसे लोकप्रिय महिलाओं की सूची में हॉलीवुड एक्ट्रेस
एंजेलिना जॉली पहले स्थान पर हैं. लोकप्रिय महिलाओं की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष
सोनिया गांधी का नाम भी है. उन्हें सूची में 13वां स्थान मिला है. एंजलिना जॉली ने लोकप्रियता
में नोबेल विजेता मलाला यूसुफजई,
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय समेत कई दिग्गज
हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है. पुरुषों की सूची में बिल गेट्स के बाद सर्वाधिक
लोकप्रिय शख्स अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं, जबकि
तीसरे स्थान पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं. चौथे नंबर पर सर्वाधिक लोकप्रिय
पुरुष शख्स हॉलीवुड एक्टर जैकी चेन हैं. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांचवां
स्थान है.
क. लोकप्रिय महिलाओं की सूची में कांग्रेस के किस नेता का नाम भी है?
ख. पुरुषों की सूची में बिल गेट्स के बाद सर्वाधिक
लोकप्रिय शख्स कौन हैं?
ग. एंजलिना जॉली ने लोकप्रियता में किन दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है?
घ. सबसे लोकप्रिय महिलाओं की सूची में कौन पहले स्थान पर हैं?
ङ. दुनिया के पांचवें सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति कौन बन गये हैं?
3. निम्नलिखित
में से किसी एक पाठ का सारांश 10 हिंदी वाक्यों में लिखिए –
क. मुंबई
की बारिश ; ख.
पर्यावरण ग. आतिथ्य
4. निम्नलिखित
में से किसी एक विषय पर 10 वाक्य हिंदी में लिखिए –
क. मेरा
परिवार ख. मेरा कार्यालय ग. तमिल
5. निम्नलिखित
में से किन्हीं 7 अंग्रेज़ी शब्दों को देवनागरी लिपि में लिखिए –
Smart, Interactive, Phone, Practical, Tablet, Justice, Media, Hollywood,
E-book, Gates, Actress, Microsoft
1. सुंदर
लिखावट में लिखिए –
अमेरिका के राष्ट्रपति
बराक ओबामा ने चीन को भरोसा दिलाया है कि उसे भारत और अमेरिका के अच्छे संबंधों से
डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन साथ ही चीन को
चेतावनी भी दी कि वह समुद्री मामलों पर वियतनाम या फिलीपींस जैसे छोटे देशों को न
डराए। उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर भारत की अपनी दूसरी अभूतपूर्व यात्रा को लेकर
चीन की प्रतिक्रिया पर पहली बार टिप्पणी करते हुए कहा,
मैंने जब सुना कि चीन सरकार ने इस प्रकार के बयान दिए हैं,
तो मुझे हैरानी हुई... भारत के साथ हमारे अच्छे संबंधों के कारण चीन को
डरने की कोई जरूरत नहीं है।
2. निम्नलिखित
पैरा के आधार पर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
60वें फिल्म फेयर अवार्ड
में अभिनेत्री कंगना रानावत की 'क्वीन'
छाई रही। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया। कंगना रानावत
को बेस्ट एक्ट्रेस और विकास बहल को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। 60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड
में दूसरे नंबर पर रही निर्देशक विशाल भरद्वाज की फिल्म 'हैदर। शेक्सपियर के
नॉवेल पर आधारित इस फिल्म ने पांच अवॉर्ड जीते। हैदर
फिल्म के अभिनेता शाहिद कपूर ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता। 'हैदर'
के लिए केके मेनन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल और तब्बू को बेस्ट
सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल का अवॉर्ड मिला।
क. 'क्वीन' फिल्म को किस
पुरस्कार से नवाजा गया?
ख. 60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड
में कौन सी फिल्म दूसरे नंबर पर रही?
ग. 60वें फिल्म फेयर अवार्ड
में किस अभिनेत्री की 'क्वीन' छाई रही?
घ. रानावत को कौन
सा और
विकास बहल को कौन सा अवॉर्ड मिला?
ङ. किस
अभिनेता ने बेस्ट एक्टर
का पुरस्कार जीता ?
3. निम्नलिखित
में से किसी एक पाठ का सारांश 10 हिंदी वाक्यों में लिखिए –
क. पाँच
प्रश्न
ख. भारत
देश
ग. जयपुर
की सैर
4. निम्नलिखित
में से किसी एक विषय पर 10 वाक्य हिंदी में लिखिए –
क. त्योहार
ख. मेरा
शहर
ग. क्रिकेट
5. निम्नलिखित
में से किन्हीं 7 अंग्रेज़ी शब्दों को देवनागरी लिपि में लिखिए –
Permission, Duty, File, Increment, Advance, Union, Studio, Picnic,
Register, Staff, Recover, College
Posted by:AM/PM
हिंदी सबके लिए : प्रतिभा मलिक (Hindi for All by Prathibha Malik)
at
2/04/2015 03:08:00 PM
0
comments
Subscribe to:
Posts (Atom)