रिक्त स्थान भरिए
प्रतिकूल, स्थानांतरण, दायित्व, कार्यक्षमता, सहानुभूतिपूर्वक
1. प्रत्येक नागरिक को समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करना होगा।
2. आपके प्रार्थना पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
3. सरकारी सेवा में स्थानांतरण होता रहता है।
4. लगातार नई बातें सीखते रहने से कार्यक्षमता बढ़ती है।
5. गोपनीय रिपोर्ट में प्रतिकूल प्रविष्टि की गई है।
कार्यसूची, विषय, मसौदा, हस्ताक्षर, कार्यवृत्त, गठन
1. अधिकारी ने पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
2. सहायक ने मसौदा प्रस्तुत कर दिया है।
3. विभागीय पदोन्नति समिति का गठन शीघ्र किया जाए।
4. बैठक की कार्यसूची तैयार करें ।
5. आयोग निम्नलिखित विषय पर विचार करेगा।
6. बैठक का कार्यवृत्त सभी अनुभागों को भेज दें।
भूल-चूक, रंग-बिरंगे, रहन-सहन, आदर-सत्कार, हार-जीत, घूमते-घामते
1. बड़ों को चाहिए कि वे छोटों की भूल चूक माफ कर दें।
2. वह घूमते घामते एक गाँव में पहुँच गया।
3. हमें अतिथि का आदर - सत्कार करना चाहिए।
4. खेल भावना से खेलते हुए खिलाड़ी के लिए हार - जीत का महत्व नहीं होता।
5. भारत के विभिन्न राज्यों में लोगों का रहन - सहन भिन्न - भिन्न है।
6. चिड़ियाघर में बच्चों ने रंग - बिरंगे पक्षी देखे।
फल लाओ जो बड़े हों।
1. बाज़ार से सब्जी लाइए जो सस्ती हो।
2. सिलेसिलाए कपड़े खरीदें जो टिकाऊ हों।
3. हस्तशिल्प की चीज़े लाओ जो सुंदर हों।
4. ऐसी फिल्म देखो जो मनोरंजक हों ।
5. पुस्तकें पढ़िए जो साहित्यिक हों ।
No comments:
Post a Comment