सच्चे का सच
साँच को आँच
झूठ को सहारा.
छल को सौ छत
आदमी की आफत
कपट से गुजारा.
बोले से बवाल,
न बोले सवाल.
चीखने से शौहरत
सुनने को लानत
सबकी मजम्मत.
किस्से पे किस्सा
न सिर न पैर.
साहब की खिदमत
खाविन्द से खार
बाकी सब यार.
कैसा नज़ारा
कितना बेचारा.
सच्चे के सच ने
बड़ी सहजता से
सच्चे को मारा.
No comments:
Post a Comment